24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में ब्याज दर घटी, सोने ने पकड़ी रफ्तार… 63 हजार के करीब पहुंचा सोना

सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने—चांदी के दाम नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 9 May 2023, 11:51 AM IST

अमेरिका में ब्याज दर घटने से सोने ने पकड़ी रफ्तार, 63 हजार के करीब पहुंचा सोना

अमेरिका में ब्याज दर घटने से सोने ने पकड़ी रफ्तार, 63 हजार के करीब पहुंचा सोना

सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने—चांदी के दाम नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे है। इस साल अभी तक सोने के भाव करीब 9.7 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले साल सोने के भाव में जो जबरदस्त तेजी दिखी थी, वह इस साल भी शायद ही थमे, क्योंकि चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिका में क्षेत्रीय बैंकों में हाल में आए संकट ने समूचे वित्तीय तंत्र को दहला दिया है। सोना फिर 63 हजार का आंकड़े के करीब पहुंच गया है। चांदी भी 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब आ गई है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आज गर्मी का मिजाज सख्त, 40 डिग्री तक रहेगा तापमान

इस साल 5000 रुपए से भी ज्यादा का उछाल

आपको बता दें कि इस साल अब तक सोने के दामों में 5000 रुपए से भी ज्यादा का उछाल आ चुका है। इसके चलते बहुत सारे लोगों ने सोने की खरीदारी में कमी की है। इसका बड़ा असर सोने के आयात पर हुआ है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की आसमान छूती कीमत ने मांग को घटाने का काम किया है। लोग हल्के सोने के गहने खरीद रहें हैं। इसके चलते मांग में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स् कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि सोने पर ऊंचे आयात शुल्क और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने के आयात में गिरावट आई है। इस साल 600 टन सोने का आयात किया गया है, जोकि ऊंचे आयात शुल्क की वजह से घट गया है।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी खरीदना है तो जल्दी करें...नहीं तो चुकाने होंगे ज्यादा दाम

टैक्स घटाने की जरूरत

सरकार को घरेलू उद्योग की मदद करने के लिए शुल्क को घटाने पर विचार करना चाहिए। सोने के आयात से देश की आभूषण उद्योग की मांग को पूरा किया जाता है। मात्रा के लिहाज से भारत 800 से 900 टन सोना सालाना आयात करता है। रत्न और आभूषण निर्यात तीन प्रतिशत घटकर लगभग 38 अरब डॉलर रह गया है। सरकार ने चालू खाते के घाटे पर अंकुश लगाने के लिए पिछले साल सोने पर आयात शुल्क 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।