4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस महकमे में प्रमोशन के लिए परीक्षाएं होंगी

पुलिस महकमे में प्रमोशन के लिए परीक्षाएं होंगी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abrar Ahmad

Jun 06, 2020

demo image

demo image


डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश, कोरोना काल में अटक गए थे प्रशिक्षण के साथ परीक्षाएं भी

जयपुर. पुलिस में कार्यरत अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही महकमे मं प्रमोशन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं फिर से चालू होंगी। पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने महकमे में विभिन्न पदों के लिए होने वाली पदोन्नति परीक्षाएं फिर से चालू करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी के चलते 18 मार्च को सभी परीक्षाएं व प्रशिक्षण बंद कर दिए गए थे। डीजीपी ने आदेश में बताया है कि परीक्षा केन्द्र को परीक्षा से पहले संक्रमण मुक्त किया जाए।

डीजीपी ने दी हिदायतें

-सभी परीक्षार्थियों को एक साथ कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
-ऐसे परीक्षा कक्ष का चयन किया जाए, जहां एक से अधिक और कम से कम दो द्वार हों।
-परीक्षार्थियों के बीच उचित दूरी बनाकर रखें।
-जरूरत होने पर परीक्षा कक्षों की संख्या बढ़ाई जाए।-कोई भी परीक्षा केन्द्र कफ्र्यू क्षेत्र में नहीं होना चाहिए।
-कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन की पालना की जाए।
-मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
-परीक्षा केन्द्र पर सभी अधिकारी व कर्मचारी खुद के लिए पेयजल बोतल साथ लेकर आएं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग