6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां चालू हुआ नया टोल प्लाजा, जानिए किन लोगों के लिए रहेगा फ्री और किसे मिलेगी छूट

पहले दिन टोल वसूलने को लेकर टोलकर्मियों व वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने टोल रेट को लेकर भी आपत्ति जताई तो कई वाहन चालक टोल देने को लेकर टोलकर्मियों से उलझते नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Jan 2024, 10:00 AM IST

toll_plaza.jpg

कालाडेरा। चौमूं-कालाडेरा-रेनवाल स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर 12.15 बजे से राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड ने कालाडेरा से तीन किलोमीटर आगे जैफों की ढाणी के पास टोल प्लाजा चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही हल्के और भारी वाहनों से टोल वसूली की गई। हालांकि पहले दिन टोल चुकाने को लेकर कुछ चालकों और टोलकर्मियों के खिलाफ तू-तू, मैं-मैं हुई। टोल शुरू होने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई।

टोल प्लाजा प्रबंधक सुरवीर सिंह ने बताया कि मैसर्स देवदशरथ एसोसिएट्स टोल चला रही है। एक ही दिन में दोनों ओर की यात्रा करने वाले वाहनों पर भी छूट का प्रावधान किया गया है। विधिवत टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा, वीआईपी वाहन, दोपहिया वाहन आदि के लिए आरएसआरडीपीएल की ओर से निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर आरएसआरडीसी के परियोजना अधिकारी, टोल प्लाजा प्रबंधक सहित अनेकर टोलकर्मी मौजूद थे।

चालकों व टोलकर्मियों में हुई नोकझोंक
पहले दिन टोल वसूलने को लेकर टोलकर्मियों व वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने टोल रेट को लेकर भी आपत्ति जताई तो कई वाहन चालक टोल देने को लेकर टोलकर्मियों से उलझते नजर आए। इस दौरान मारपीट तक की भी नौबत आ गई, जिसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे टोल प्रबंधक ने वाहन चालकों से समझाइश भी की। इसके बाद टोलकर्मियों की ओर से कुछ वाहन चालकों को बिना टोल लिए ही जाने दिया।

संपर्क मार्गों से गुजरे वाहन
टोल प्लाजा शुरू होने की जानकारी मिलने पर कुछ वाहन चालक टोल बचाने के लिए रेनवाल रोड से विमलपुरा-कालाडेरा नदी के रास्ते होते हुए तो कुछ चालक कानरपुरा गांव से कालाडेरा रीको के अन्य संपर्क मार्गों से गुजरते नजर आए। इस दौरान कई वाहन चालक टोल प्लाजा के पास कच्चे रास्ते से भी गुजरे। जिस पर कुछ वाहन फंस भी गए, जिनको ट्रैक्टर की सहायता से निकाला गया।

स्थानीय लोगों के लिए टोल हो मुक्त
इधर टोल शुरू होने के बाद जैसे ही कई स्थानीय वाहन चालक टोल बूथ से गुजरे तो टोलकर्मियों ने उनसे भी टोल मांगा। इस पर उन्होेंने बताया कि हमारा घर तो टोल के पास ही है। उनके वाहनों के दिनभर में कई चक्कर लगते हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों को तो टोल मुक्त करें। जिस पर टोलकर्मियों ने शीघ्र इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

परियोजना अधिकारी ने चैक की टोल पर्चियां
इधर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद टोल बूथ से 50 मीटर की दूरी पर आरएसआरडीसी के परियोजना अधिकारी ने वाहनों को रुकवाकर टोल कटवाने के बाद की पर्चियों की जांच की कि टोलकर्मियों की ओर से वाहन चालकों से निर्धारित दर से ज्यादा राशि टोल के रूप में वसूल तो नहीं की जा रही।

इनका कहना है
चौमूं सीमा से रेनवाल की 35 किलोमीटर तक की दूरी के सडक मार्ग पर चलने वाले वाहनों से सोमवार से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। स्थानीय व रूट पर चलने वाले वाहनों का नियमानुसार मासिक पास जारी किया जाएगा।
संजीव राय, परियोजना अधिकारी, आरएसआरडीसी।

इनका कहना है
राजस्थान राज्य सडक विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड ने वाहनों का टोल टैक्स निर्धारित किया है। हल्के,भारी व ओवरलोडेड गाड़ियों के लिए अलग अलग दर निर्धारित है। टोल प्लाजा के आसपास के दायरे व रूट पर चलने वाली सभी लोकल गाड़ियों के लिए मासिक शुल्क जमा कर पास बनवाया जा सकेगा।
सुरवीर सिंह, टोल प्रबंधक, कालाडेरा।