1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : उड़ान के पंख कतरे, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे सेनेटरी नैपकिन, बैरंग लौट रहीं महिलाएं

Jaipur News : महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख सरकार ने उड़ान योजना की शुरुआत की। इसमें राज्य की सभी महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाते हैं। लेकिन राजधानी के आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Feb 18, 2024

udaan_yojna_.jpg

Jaipur News : महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख सरकार ने उड़ान योजना की शुरुआत की। इसमें राज्य की सभी महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाते हैं। लेकिन राजधानी के आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। केन्द्रों पर नियमित रूप से नैपकिन नहीं पहुंच रहे हैं। फिलहाल जुलाई-सितंबर के सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे हैं। वहीं शहर के ब्रह्मपुरी स्थित लक्ष्मीनगर, शंकरनगर और कृष्णा नगर केन्द्रों पर अप्रेल 2023 से अब तक सेनेटरी नैपकिन नहीं पहुंचे।

हालात ऐसे हैं कि महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पड़ताल में सामने आया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर योजना शुरू होने से लेकर अब तक केवल तीन बार ही सेनेटरी नैपकिन पहुंचे हैं। कुछ केन्द्रों पर तो तीन से चार महीने के अंतराल में आपूर्ति हो रही है। पत्रिका संवाददाता जिन केन्द्रों पर गई वहां सेनेटरी नैपकिन नहीं मिले। योजना शुरू हुए दो वर्ष से अधिक हो चुके हैं। उधर, विभागीय अधिकारी ने दावा किया कि हम नियमित रूप से सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति करवा रहे हैं। साथ ही कहा जहां आपूर्ति नहीं हो रही है वहां पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें : बदल रही समाज की सोचः निसंतान दंपतियों के घर की रौनक बन रहीं गोद ली बेटियां

अभी ये हाल
- मानसरोवर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वर्तमान में जुलाई-सितंबर के सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे हैं।
- लक्ष्मीनगर स्थित आंगनबाड़ी में योजना शुरू होने से लेकर अभी तक केवल 4 बार ही सेनेटरी नैपकिन पहुंचे हैं।
- कृष्णा नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गत वर्ष से सेनेटरी नैपकिन नहीं आ रहे हैं।

अब तक सेनेटरी नैपकिन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसी योजना किस काम की जिसका लाभ हम उठा ही नहीं पा रहे हैं।
अनिता, लक्ष्मीनगर

कई बार आंगनबाड़ी के चक्कर लगा चुके हैं। पूछने पर जवाब मिलता है अभी आगे से नहीं आया है।
रेशमा,कृष्णा नगर

यह भी पढ़ें : मुसीबत : 14 साल से संचालित सिंगल विंडो सिस्टम बंद, बाहर ई-मित्रों पर देना पड़ रहा मनमाना शुल्क

Story Loader