3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Tourism Live: लेकसिटी एशिया का नंबर वन शहर

लेकसिटी(lakecity) उदयपुर(Udaipur) को दुनिया के खूबसूरत शहरों में शामिल किया जा चुका है। यह बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन (Wedding Destination) है तो हाल ही ट्रेवलर्स ने इसे सबसे सेफ सिटी (Safe City) भी माना है लेकिन, अब उदयपुर की ख्याति में एक तमगा और जुड़ गया है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की एमएसएन (MSN) साइट पर जारी सूची में उदयपुर को शोल्डर सीजन के लिए एशिया की टॉप सिटी(Top City) बताया गया है। इसमें एशिया (Asia) के सात और शहर भी शामिल हैं, जिनमें से एक राजधानी जयपुर (Jaipur) भी है। सूची में जहां उदयपुर शीर्ष पर है, वहीं जयपुर का नंबर चौथा है। भारत से तीसरे शहर के रूप में केरल का कोच्चि भी इस सूची में छठे स्थान पर है।

less than 1 minute read
Google source verification
राजसिको अध्यक्ष अरोड़ा का सिंधिया को पत्र, उदयपुर से अन्तरराष्ट्रीय उडान शुरू करने की मांग

राजसिको अध्यक्ष अरोड़ा का सिंधिया को पत्र, उदयपुर से अन्तरराष्ट्रीय उडान शुरू करने की मांग

लेकसिटी उदयपुर को दुनिया के खूबसूरत शहरों में शामिल किया जा चुका है। यह बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन है तो हाल ही ट्रेवलर्स ने इसे सबसे सेफ सिटी भी माना है। लेकिन, अब उदयपुर की ख्याति में एक तमगा और जुड़ गया है। माइक्रोसॉफ्ट की एमएसएन साइट पर जारी सूची में उदयपुर को शोल्डर सीजन के लिए एशिया की टॉप सिटी बताया गया है। इसमें एशिया के सात और शहर भी शामिल हैं, जिनमें से एक राजधानी जयपुर भी है। सूची में जहां उदयपुर शीर्ष पर है, वहीं जयपुर का नंबर चौथा है। भारत से तीसरे शहर के रूप में केरल का कोच्चि भी इस सूची में छठे स्थान पर है।

एशिया के शीर्ष 8 शहर
उदयपुर (भारत) जकार्ता (इंडोनेशिया) सिओल(दक्षिण कोरिया) जयपुर (भारत) टोक्यो (जापान) कोच्चि (भारत) ताइपे (ताइवान) ओसाका (जापान)

ये होता है शोल्डर सीजन
दरअसल, शोल्डर सीजन वर्ष का वह समय होता है, जब पर्यटन न तो बहुत पीक पर होता है और न ही बहुत कम होता है। अमूमन सितंबर माह में ऐसा होता है, जब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला होता है। तब इस सीजन को शोल्डर सीजन कहा जाता है। इस सीजन में ट्रेवल करने के लिए एशिया के उदयपुर को पहली पसंद बताया गया है। उदयपुर को हाल ही सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल भी माना गया था।

जकार्ता दूसरे व सिओल तीसरे नंबर पर
इस सूची में एशियाई देश इंडोनेशिया के शहर जकार्ता को दूसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं, तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के सिओल शहर को रखा गया है। इन शहरों को शोल्डर सीजन में घूमने-फिरने के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है।

Story Loader