scriptबड़ा हादसा: मुहाना में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, कई लोगों के नीचे दबे होने की आशंका | under construction house collapsed in muhana jaipur | Patrika News
जयपुर

बड़ा हादसा: मुहाना में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, कई लोगों के नीचे दबे होने की आशंका

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। मुहाना इलाके के कृष्णा विहार में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया।

जयपुरSep 09, 2020 / 03:55 pm

Kamlesh Sharma

under construction house collapsed in muhana jaipur

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। मुहाना इलाके के कृष्णा विहार में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। हादसे में निर्माण में जुटे 10 से 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बुधवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। मुहाना इलाके के कृष्णा विहार में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। हादसे में निर्माण में जुटे करीब दर्जनभर मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी मानसरोवर संजीव चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मकान में काफी लोग दबे हो सकते हैं। तब दोपहर दो बजे सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद राहत कार्य शुरू हो सका है। मुहाना में मकान गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।
जानकारी अनुसार कृष्णा विहार में तीन मंजिला बिल्डिंग में काम चल रहा था। निर्माण के दौरान अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इस बिल्डिंग के नीचे छपाई का कारखाना चल रहा था। मजदूरों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे।
वहां बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा जो घायल हुए हैं। उनमें बिल्डिंग की छत पर मौजूद लोग थे, जो कि निर्माण कार्य कर रहे थे। अब सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया जा चुका है बिल्डिंग मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो