जयपुर

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए मौसमी तंत्र का असर, तीन घंटे में इन 9 जिलों होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए मौसमी तंत्र के के कारण शुक्रवार दोपहर शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिलने के साथ ही उमस का असर दिखा।

2 min read
Sep 23, 2023

जयपुर. Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए मौसमी तंत्र के के कारण शुक्रवार दोपहर शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिलने के साथ ही उमस का असर दिखा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी समेत प्रदेश के 16 जिलों में अगले दो से तीन दिन बारिश का दौर बना रहेगा है। प्रदेश के दक्षिण पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में जयपुर में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भारी बारिश, चंबल खतरे के निशान से ऊपर, कोटा से धौलपुर तक अलर्ट जारी


तीन घंटे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार को तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी करते हुए दौसा, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में कहीं-कही मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। विभाग की सलाह है कि घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता है। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है । मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें

पश्चिमी राजस्थान में 25 से विदाई संभव
मौसम विभाग से अनुसार जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दोनों में शुष्क रहने और 25 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी सप्ताह में जारी रहने की सम्भावना है।

Published on:
23 Sept 2023 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर