scriptपश्चिमी राजस्थान को मानसून का इंतजार | West Rajasthan awaits monsoon | Patrika News
जयपुर

पश्चिमी राजस्थान को मानसून का इंतजार

एक जून से 16 सितंबर तक तीन फीसदी बरसात कमसम्पूर्ण राजस्थान में सामान्य की तुलना में तीन फीसदी बरसात अधिक

जयपुरSep 16, 2021 / 08:49 pm

Rakhi Hajela

पश्चिमी राजस्थान को मानसून का इंतजार

पश्चिमी राजस्थान को मानसून का इंतजार

जयपुर।
प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश असामान्य रही। राज्य के 17 जिलों में जरूरत से अधिक बारिश हुई तो राजधानी जयपुर में सामान्य की तुलना में इस बार एक जून से 16 सितंबर तक 11 फीसदी बरसात अधिक रिकॉर्ड की गई तो सिरोही, पाली, श्रीगंगानगर और जालौर सूखे रह गए। इन जिलों में बरसात का आकड़ा काफी रहा। वहीं चूरू में बरसात सामान्य की तुलना में 54 फीसदी से अधिक हुई। सम्पूर्ण राजस्थान में सामान्य की तुलना में तीन फीसदी अधिक बरसात हुई। पूर्वी राजस्थान में यह आकड़ा 6 फीसदी अधिक तो पश्चिमी राजस्थान में तीन फीसदी कम रहा है।
पूर्वी राजस्थान में बारिश बनी परेशानी
हर बार की तरह इस बार भी पूर्वी राजस्थान में जमकर पानी बरसात। सबसे अधिक बरसात कोटा संभाग में हुई। संभाग में बारां और कोटा में इतनी बरसात हुई कि बाढ़ के हालात बन गए। प्रदेश में सबसे अधिक बरसात बारां में हुई। यहां एक जून से 16 सितंबर तक 1086.1 मिमी बरसात हुई जो सामान्य की तुलना में 46 फीसदी अधिक है। वहीं कोटा में 693. मिमी की तुलना में 983.4 मिमी पानी बरसा जो 42 फीसदी अधिक रहा। इसी प्रकार झालावाड़ और बूंदी में क्रमश: 25 और 41 फीसदी अधिक बरसात हुई। संभाग में जरूरत से ज्यादा बारिश ने खेत में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कोटा संभाग के अलावा सवाई माधोपुर में 45 फीसदी अधिक बरसात हुई।
पश्चिमी राजस्थान को बारिश का इंतजार
पश्चिमी राजस्थान में बरसात की लगातार कमी बनी रही। इसमें सबसे अधिक प्रभावित जोधपुर संभाग रहा। संभाग में जोधपुर,बाड़मेर, पाली, जालौर और सिरोही में पानी कम गिरा। जोधपुर के अलावा बीकानेर संभाग में भी बारिश की कमी बनी हुई है। बीकानेर में सामान्य से एक फीसदी बरसात कम हुई है। हालांकि चूरू में बरसात सामान्य से 54फीसदी अधिक हुई।
यह रही बरसात की स्थिति (बरसात के आकड़े मिमी में)
जिले वास्तविक बरसात सामान्य बरसात कम या अधिक प्रतिशत में
चूरू ………………463.5………………. 301.1………………… . 54
बारां………………. 1086.1 ………….. 746.2……………………. 46
सवाई माधोपुर….. 868.7……………… 599.3……………………. 45
कोटा………………983.4………………. 693.2……………………. 42
बूंदी…………….. 858.5……………….610.7……………………… 41
सीकर……………..498………………… 377.6……………………. 32
नागौर……………… 430.7……………… 339.6…………………. 27
झालावाड़…………1000.8…………….. 803.8…………………….. 25
जैसलमेर………….185.3………………. 156.6…………………. 18
अलवर ……………605.3 ……………. 532.7…………………… 14
टोंक……………….612.7……………… 541.8………………… .. 13
दौसा……………. 641……………….. 567.5…………………….. 13
जयपुर…………… 538.2………………. 485.8…………………….. 11
प्रतापगढ़………….917.8………………. 828.5……………………..11
हनुमानगढ़…………273.8……………… 249.8…………………. 10
करौली…………… 658.8………………. 598.6…………………… 10
भरतपुर…………… 543.7……………….524.2……………………… 4
सिरोही……………… 423.3………………. 814.9…………….. माइनस 48
पाली………………. 315………………… 437.9…………….. माइनस 38
श्रीगंगानगर…………125.3……………….193.7………………. माइनस 35
जालौर…………….. 248.3……………… 375.2……………… माइनस 34
डूंगरपुर…….. …….. 423.8………………. 599.1…………….. माइनस 29
बांसवाड़ा…………..178.5………………. 240.8……………… माइनस 26
उदयपुर……………. 430.7………………. 556.6……………….माइनस 23
बांसवाड़ा…………… 620.1 ………….. 805.3 …………….. माइनस 23
जोधपुर……………. 213.7……………….270.1……………… माइनस 21
राजसमंद……………417.4……………….. 483………………. माइनस 14
भीलवाड़ा…………… 503.9………………. 558.8…………….. माइनस 10
झुंझुनू………………. 369.3……………… 388.3……………. माइनस 5
चित्तौडगढ़़………….. 646.5………………. 673……………….. माइनस 4
अजमेर ……………..391.8 …………….. 405.8 माइनस 3
बीकानेर……………. 217.5……………….220.3……………… माइनस 1
धौलपुर…………. 576.2………………. 580.7…………….. माइनस 1

Home / Jaipur / पश्चिमी राजस्थान को मानसून का इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो