4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 लाख रुपए देकर लाई पत्नी 12 महीने में मायके भाग गई

Wife Purchased by Rs 25 lakh : जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के ओटवाल गांव में एक व्यक्ति ने दो साल पहले 25 लाख रुपए देकर शादी की। इसके साथ ही 13 तौला सोना भी दिया लेकिन उसकी पत्नी साल भर भी नहीं टिकी। दस महीने से वह लगातार मायके बैठी है तब जाकर व्यक्ति ने पैसे वापस दिलाने को लेकर मुकदमा दायर किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6271598262112859306_y.jpg

Wife Purchased by Rs 25 lakh

Wife Purchased by Rs 25 lakh : जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के ओटवाल गांव में एक व्यक्ति ने दो साल पहले 25 लाख रुपए देकर शादी की। इसके साथ ही 13 तौला सोना भी दिया लेकिन उसकी पत्नी साल भर भी नहीं टिकी। दस महीने से वह लगातार मायके बैठी है तब जाकर व्यक्ति ने पैसे वापस दिलाने को लेकर मुकदमा दायर किया है।

जेताराम पुरोहित ने सायला थाना में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी सगाई चार पहले दुर्गा से हुई थी और करीब दो साल पहले शादी हुई। शादी करने के लिए दुर्गा के पिता ने 25 लाख रुपए मांगे थे जो उनको दिए गए। इसके साथ ही तेहर तौला सोना दिया गया लेकिन शादी के बाद से ही दुर्गा ससुराल में बहुत कम रही है।

आठ महीने पहले एक पुत्र ने भी जन्म लिया तब से यानी दस महीने से मायके ही बैठी है। न तो पत्नी मिली और न रुपया। जैताराम का कहना है कि रुपए और गहने हड़प लिए गए हैं और न ही पत्नी ससुराल आती है।

पुत्र होने पर 2 लाख और मांगे

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जैताराम ने आरोप लगाया है कि जब दुर्गा के पुत्र हुआ तो उसके पिता ने दो लाख रुपयों की और डिमाण्ड की लेकिन हमारे पास पैसे नहीं होने से उन्हें नहीं दिए गए। इसके अलावा पच्चीस लाख देकर शादी करने के बाद भी पांच लाख रुपए की और डिमाण्ड करते रहे।

Story Loader