4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पति मेरे लिए गाना नहीं गाते, थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला, देखें फिर आगे जो हुआ

पत्‍नी के लिए गाना नहीं गाने पर गुस्‍साई महिला पहुंची थाने, पुलिस में दी शिकायत, थाने पहुंचकर पति ने बांहों में लेकर गाया ऐसा गाना, हर कोई कर रहा तारीफ

less than 1 minute read
Google source verification
husband wife

Video: पति मेरे लिए गाना नहीं गाते, थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला, देखें फिर आगे जो हुआ

जयपुर। पति-पत्‍नी के बीच नोंक-झोंक होना एक आम बात है। कई बार जब झगड़ा बढ़ जाता है तो परिवार के बड़े बुजुर्ग मामले को सुलझा लेते हैं। वहीं कई बार यह झगड़े पुलिस स्‍टेशन तक पहुंच जाते हैंं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही एक पति-पत्‍नी के झगड़े़ वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला जब थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिसकर्मी भी चौक गए। बाद में परिवार परामर्श केन्‍द्र की सहायता से मामले का निपटारा कराया गया और दोनों पति-पत्‍नी में सुलह हो गई।

वायरल वीडियो उत्‍तर प्रदेश के झांसी के किसी थाने में स्थित परिवार परामर्श केन्‍द्र का है। यहां एक महिला अपने की शिकायत लेकर पहुंची थी। उसे अपने पति से केवल यही मलाल था कि उसका पति उसके लिए गाना नहीं गाता। महिला की इस अजीबोगरीब शिकायत से पहले तो पुलिसकर्मी भी चौक गए। फिर स्थिति को भांपते हुए महिला के पति को भी थाने बुलवाया गया।

पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की जिद और रिश्‍ता बचाने के लिए थाने में ही गाना शुरू कर दिया। अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए शख्स ने जैसे ही पति ने उसे बांहों में भरकर गाना शुरू किया, दोनों ही रोने लगे। कुछ ही देर में पत्‍नी अपना सारा गुस्‍सा भूल गई। पुलिसवालों ने भी गाने और सारे ड्रामे पर काफी एन्‍जॉय किया।

वहीं इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही देखते ही देखते काफी लोगों ने इसे लाइक और पसंद किया। वहीं कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्‍टंट बताया तो कुछ लोगों ने इसे पति-पत्‍नी का प्‍यार बताया।

Story Loader