जैसलमेर प्रधान अमरदीन व सांकडा प्रधान अमतुल्ला ने सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर. जैसलमेर.जोधपुर हाईवे पर स्थित चाचा गांव के सडक़ मार्ग पर गति अवरोधक लगाने की मांग को लेकर जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर व सांकड़ा प्रधान अमतुल्ला के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
यूथ अध्यक्ष विकास व्यास ने बताया कि प्रधान अमरदीन फकीर, प्रधान अमतुल्ला के नेतृत्व में चाचा गांव के रावताराम, भंवरुराम, मेघाराम, लक्ष्मणराम सुथार, पूर्व सरपंच जगदीश पालीवाल, भाखराराम, रसीद मोहम्मद, उप सरपंच जमालदीन, हबीब खां, गाजी खां, सैदुल्ला आदि ने जिला कलक्टर से चाचा गांव में गति अवरोधक लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि जैसलमेर-पोकरण हाइ-वे पर चाचा गांव में गति अवरोधक नहीं होने से आए दिन सडक़ हादसे घटित होते रहते हैं। हाइवे पर स्थित चाचा गांव में दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है, वहीं हाइ-वे पर ही स्थित विद्यालय में 350 से अधिक बच्चे अध्ययनरत है। हाल ही में एक महिला की सडक़ हादसे में मृत्यु हो गई थी। इससे पूर्व भी एक बालिका की वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।