scriptभाजपा ने कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए की ईश्वर से प्रार्थना | BJP prays to God for the goodwill of Congress government | Patrika News
जैसलमेर

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

जैसलमेर. भाजपा की जिला शाखा ने रविवार को प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की। संगठन ने रविवार को हनुमान सर्किल पर गांधी प्रतिमा के सामने ईश्वर से प्रार्थना की।

जैसलमेरAug 03, 2020 / 09:10 am

Deepak Vyas

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

जैसलमेर. भाजपा की जिला शाखा ने रविवार को प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की। संगठन ने रविवार को हनुमान सर्किल पर गांधी प्रतिमा के सामने ईश्वर से प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने इस अवसर पर कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होता तो इतने दिनों तक होटलों में तमाशा नहीं होता। कांग्रेस के आपसी झगड़े ने जनता को फुटबॉल बना रखा है और कोरोना काल आपदा में सिर्फ तमाशा देख रही है। हमने ईश्वर से सद्बुद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार के साथ प्रदेश की जनता जो आस लगाए बैठी है, वह विकास कार्य करें न कि इधर-उधर डोले। कांग्रेस की इधर ।उधर डोल रही सरकार के दिए आज सोमवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सद्बुद्धि प्रार्थना मे जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, करूणा कंवर राठौड , महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, मंत्री कंवराजसिंह चौहान, महेन्द्र तुंवर, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, सांगसिह भाटी, वरिष्ठ नेता विक्रमसिंह नाचना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल ओझा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा, महामंत्री नरेन्द्र व्यास, समता व्यास संगीता गोस्वामी, किरण कंवर, मधु शर्मा, मण्डल अध्यक्ष पूनमसिंह दूजासर, सुकर्ण मेघवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैरसियाला, मनोहर सिंह कुण्डा, पार्षद पुरखाराम, अशोकराम, नरेन्द्र गोयल, पारस गर्ग सहित नारायणसिंह आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Home / Jaisalmer / भाजपा ने कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो