गोली की आवाज सुनकर भागे जवान
तनोट थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय जवान मोहिन मोला भारत-पाक सीमा पर चैक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान टावर पर तैनात था। अचानक गोली की आवाज सुनकर नीचे खड़े साथी जवान टावर पर गए तो देखा कि मोहिल मोला के सिर से खून बह रहा था। पास में ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी थी। मामले की जानकारी पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जवान मोहिन मोला जैसलमेर में करीब तीन साल से कार्यरत था तथा चार महीने की लंबी छुट्टी काटकर जून महीने में ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर बल के अधिकारियों को सुपुर्द किया। रामगढ़ से जवान के शव को उसके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।