scriptदीपमालिकाओं से जगमगाया देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर | Devchandreshwar Mahadev Temple lit up with lamps | Patrika News
जैसलमेर

दीपमालिकाओं से जगमगाया देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर

दीपमालिकाओं से जगमगाया देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर

जैसलमेरNov 16, 2021 / 05:01 pm

Deepak Vyas

दीपमालिकाओं से जगमगाया देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर

दीपमालिकाओं से जगमगाया देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर

जैसलमेर. शहर के ऐतिहासिक देव चंद्रेश्वर मंदिर शिव रोड पर तुलसी ग्यारस पर दीपमाला का आयोजन गादीपति भगवान् भारती के सानिध्य में किया गया। करीब तीन सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक रियासत कालीन मंदिर परिसर में 501 दीपक प्रज्जवलित किए। इस अवसर पर देव चंद्रेश्वर मंदिर परिसर को दीपमाला से सजाया गया। गादीपति भगवन भारती ने देव उठनी ग्यारस की महत्ता बताते हुए कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जो लोग तुलसी विवाह संपन्ना करवाते हैं, उनके ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। उन्होंने बताया कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है, इसलिए यदि किसी की कन्या न हो तो उसे अपने जीवन में एक बार तुलसी विवाह करके कन्यादान करने का पुण्य अवश्य प्राप्त करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी तुलसी बैकुंठ धाम को गई थी। भगवान भारती ने बताया कि जो व्यक्ति विधि विधान के साथ तुलसी विवाह संपन्ना करता है, उसके मोक्ष प्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं। तुलसी और भगवान शालिगराम का विधिवत पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। इस अवसर पर चन्दनसिंह भाटी, पार्षद देवीसिंह चौहान, प्रेमसिंह चौहान, राजेंद्रसिंह चौहान, अजयसिंह राहड़, शैतानसिंह देवड़ा, महावीरसिंह चौहान, मिनाक्षी भाटी, मनीष तंवर, करिश्मा तंवर, पारुल भाटी, आर्या तंवर सहित कई भक्तजनों ने दीपमाला के आयोजन में सहयोग कर मंदिर परिसर को सजाया। भगवन शिव की विशेष पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो