जैसलमेर

करें धनसंग्रह, जोड़ें नवमतदाता, संगठन को करें मजबूत : शारदा

- ग्रामीण मंडल की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

less than 1 minute read
Feb 04, 2023
करें धनसंग्रह, जोड़ें नवमतदाता, संगठन को करें मजबूत : शारदा

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी पोकरण ग्रामीण मंडल की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मुद्दों व विषयों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्ययक्ष शारदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धनसंग्रह अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं से धनराशि संग्रहित कर आगे भिजवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 चुनावी साल है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरे जोश व उत्साह के साथ कार्य करने की जरुरत है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोडऩे व उसे मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नवमतदाताओं को जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ क्षेत्र में अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के नाम मतदाता सूचियोंं में जुड़वाने, उन्हें भाजपा से जोडऩे व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला मंत्री व मंडल प्रभारी मदनसिंह राजमथाई ने भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करने एवं अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़कर उसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों व अभियानों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हें सफल बनाने की बात कही। पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर ने केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका प्रचार प्रसार करने एवं जरुरतमंद व पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भरत रतनू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सवाईसिंह झलारिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सुथार, एससी मोर्चा अध्यक्ष खेताराम, प्रकाश रतनू, देवेन्द्र भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
04 Feb 2023 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर