scriptभजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा संगठन ने जताई खुशी | Expressed happiness on bhajanlal Sharma becoming Chief Minister | Patrika News
जैसलमेर

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा संगठन ने जताई खुशी

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा होने पर जैसलमेर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जैसलमेरDec 12, 2023 / 08:28 pm

Deepak Vyas

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा संगठन ने जताई खुशी

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा संगठन ने जताई खुशी

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा होने पर जैसलमेर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल भजनलाल शर्मा गत अर्से के दौरान जैसलमेर जिले में पंचायतीराज चुनावों में संभाग प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थी और उनके कई दौरे जिले में हुए थे। सायंकाल में जैसे ही भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की सूचना मिली, जैसलमेर में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अपने फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपलोड कर अपनी तरफ से बधाई दी। वहीं हनुमान चौराहा पर गांधी दर्शन के सामने आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान: सारदा

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना कर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। सारदा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री के पद के साथ जोधपुर संभाग के प्रभारी भी रहे जिससे जैसलमेर से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। पंचायतीराज, पोकरण नगरपालिका चुनाव व जन आंदोलन में हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का चहुंमुखी विकास होगा व प्रदेश में सुशासन आएगा।

 

Hindi News/ Jaisalmer / भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा संगठन ने जताई खुशी

ट्रेंडिंग वीडियो