scriptनहरी क्षेत्र में लगी आग, चिंगारी से खेत में बनी झोंपड़ी भी आई चपेट में | Patrika News
जैसलमेर

नहरी क्षेत्र में लगी आग, चिंगारी से खेत में बनी झोंपड़ी भी आई चपेट में

मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद इंदिर गांधी नहर की सागरमल गोपा शाखा की 30 आरडी पर अचानक से घासफूस में आग लग गई। हवा की वजह से इस आग ने वन पट्टी को भी चपैट में लिया। साथ ही एक चिंगारी पास के खेतों में भी चली गई। जिसकी वजह से खेत में बने झोंपड़े व चारा भी आग की चपेट में आ गया। आग की वजह से ऊंची ऊंची लपटें उठती नजर आई।

जैसलमेरMay 21, 2024 / 08:06 pm

Deepak Vyas

mohangarh
मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद इंदिर गांधी नहर की सागरमल गोपा शाखा की 30 आरडी पर अचानक से घासफूस में आग लग गई। हवा की वजह से इस आग ने वन पट्टी को भी चपैट में लिया। साथ ही एक चिंगारी पास के खेतों में भी चली गई। जिसकी वजह से खेत में बने झोंपड़े व चारा भी आग की चपेट में आ गया। आग की वजह से ऊंची ऊंची लपटें उठती नजर आई। किसानों व आसपास के लोगों ने पानी व रेत की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने नेहड़ाई पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। एएसआई किसन सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। वहीं रेंज इकाई नेहड़ाई के रेंजर सुरेश विश्नोई की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर दमकल को भी सूचना दी गई। लगभग 90 किमी की दूरी तय करके दमकल घटना स्थल पर पहुंची तब तब सब कुछ जल क राख हो गया। दमकल के पहुंचने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी की घटना में खेत में बनी ओम प्रकाश की झोंपड़ी व चारा चलकर राख हो गया। झोंपड़ी में रखा सारा सामान भी जल गया।

सावधानी बरतने की अपील

रेंज इकाई नेहड़ाई के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश विश्नोई का कहना था कि इस भीषण गर्मी की वजह से आग लगने की घटनाएं बढ रही है। इन घटनाओं की वजह से जहां वन संपदा, वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं किसानों व ग्रामीणों को भी व्यापक नुकसान हो रहा है। किसानों व ग्रामीणों की ओर से कुछ सावधानी बरतने पर आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। वन्य जीवों व वन्य संपदा के साथ साथ अन्य नुकसान को कम किया जा सकता है। आमजन नहरी क्षेत्र, वन पट्टी के आसपास बीड़ी-सिगरेट नहीं जलाए, नहर के पास के मुरब्बों में आग जलाकर सफाई नहीं करें, आग जैसी प्रतिक्रिया दिखने पर तुरंत वन विभाग, पुलिस प्रशासन, दमकल को सूचना दें।

Hindi News/ Jaisalmer / नहरी क्षेत्र में लगी आग, चिंगारी से खेत में बनी झोंपड़ी भी आई चपेट में

ट्रेंडिंग वीडियो