
जैसलमेर जिले के खुईयाला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में टीम ने भवन को सील कर बंद किया। निरीक्षण में फिरोजपुर निवासी विक्रमसिंह पुत्र कालासिंह मरीजों का उपचार करता मिला।
चिकित्सा कार्य संबंधी अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की गई। टीम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम डॉ. खीवराजसिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खुईयाला डॉ रणवीर सिंह, दिनेश और हीरालाल मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उपचार में प्रयोग हो रहे उपकरण, प्रयोगशाला में उपयोग होने वाली सीबीसी मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई। मौके पर मौजूद मरीजों तथा ग्रामीणों के बयान भी लिए गए। चिकित्सा विभाग ने अवैध उपचार संबंधी प्रकरण में एफआइआर दर्ज कराई। झोलाछाप विक्रमसिंह को पुलिस को सुपुर्द किया गया। विभाग की ओर से अवैध क्लिनिकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।
Published on:
16 Jan 2026 08:55 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
