
जैसलमेर: 7.79 लाख. की आबादी में मतदाता 4.71 लाख
पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में पांच वर्ष बाद हो रहे मतदान केन्द्रों में इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि जिले में कुल 688 मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 43 व ग्रामीण क्षेत्र में 645 है। गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 616 मतदान केंद्र थे। गौरतलब है कि जैसलमेर और पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में पांच साल के अंतराल में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा भी बढ़ा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जैसलमेर में 2 लाख 25 हजार 652 मतदाता थे और पोकरण में यह संख्या 1 लाख 94 हजार 962 थी। अभी नामांकन पत्र दाखिल करने तक का समय नाम जोडऩे या घटाने तक के लिए शेष है।
महिलाओं के जिम्मे महिला मतदान केन्द्र
जिले में इस बार भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह से महिला मतदान केंद्र भी होंगे, जिनमें चुनाव करवाने वाली सारी मशीनरी में महिलाएं ही शामिल रहेंगी। यहां चुनाव संबंधी समूची प्रक्रिया इन्ही के जिम्मे होगी। इसी तरह मॉडल मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।
वर्ष 2018 के चुनाव पर नजर
-वर्ष 2018 में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव में पोकरण विधानसभा क्षेत्र सर्वाधिक मतदान वाले क्षेत्रों में शुमार रहा था।
-पोकरण में 87.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
-जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में यह आंकड़ा तक 82.27 प्रतिशत रहा था।
अब तस्वीर: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
-जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार 343 मतदाता हैं।
-पोकरण क्षेत्र में यह आंकड़ा 2 लाख 21 हजार 343 है।
-जिले में पुरुष मतदाता 2 लाख 53 हजार 344 व महिला मतदाता 2 लाख 18 हजार 342 है।
Published on:
18 Oct 2023 08:28 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
