पोकरण -जैसलमेर रोड पर सब्जी मंडी के पास गुरुवार अलसुबह एक बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार जेठाराम (25) पुत्र गुमानाराम निवासी भेड़ भाखरी सुबह 5:30 बजे कस्बे से रामदेवरा की तरफ जा रहा था। इस दौरान सब्जी मंडी के पास संतुलन बिगडऩे से बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। यहां से गुजर रहे जितेन्द्र खटीक व विजयसिंह पंवार ने उसे तत्काल पोकरण अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।
पोकरण क्षेत्र के झाबरा-गड़ी चंपावतां मार्ग पर गुरुवार की शाम वाहन पलट जाने से उसमें सवार पांच जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक गेट-वे गाड़ी में सवार कुछ लोग झाबरा से गड़ी चंपावतां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी पलट गई। जिससे उसमें सवार रातडिय़ा निवासी सवाईराम (80), ओसियां निवासी सवाईसिंह (33), रावलसिंह (13), पुष्पाकंवर (30) व भगवतीकंवर (28 ) घायल हो गए। उन्हें तत्काल झाबरा अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत के कारण पोकरण 108 एम्बुलेंस से सवाईराम को पोकरण रैफर किया गया तथा शेष घायलों को छुट्टी दी गई।