4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखो के गहने चोरों ने किए पार,चोरी का मामला दर्ज

- रामदेवरा थाने में दर्ज हुआ चोरी का मामला,

less than 1 minute read
Google source verification
लाखो के गहने चोरों ने किए पार,चोरी का मामला दर्ज

लाखो के गहने चोरों ने किए पार,चोरी का मामला दर्ज,लाखो के गहने चोरों ने किए पार,चोरी का मामला दर्ज,लाखो के गहने चोरों ने किए पार,चोरी का मामला दर्ज

रामदेवरा.क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 के किनारे स्थित रहवासी एक ढाणी में चोरों ने एक रहवासी घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखो रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। रामदेवरा थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार रामदेवरा से फलोदी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 के किनारे स्थित ढाणी में रहने वाले चंद्रवीर सिंह पुत्र भाखर सिंह तंवर ने रामदेवरा थाने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वो अपने रहवासी घर से 10 अक्तूबर की रात्रि में टोल नाके पर ड्यूटी के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी अपने पीहर गई हुई थी। जब वो 11अक्तूबर को अपनी ड्यूटी से घर लौटा तो घर के ताला टूटा हुआ था। उसके घर से सोने के 66 ग्राम आइटम और चांदी के करीब आधा किलो गहने के साथ ही 7 हजार की नकदी भी चोरी कर ली गई।
रामदेवरा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
- चोरों के हौसले बुलंद -
रामदेवरा में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। पुलिस की रात्रि निगरानी के बाद भी पिछले एक माह से लगातार चोरियो की घटनाओं का होना जारी हैं। पुलिस एक मामले की जांच करती हैं तो दूसरी चोरी की घटना सामने आ जाती हैं। चोरों के हौसले बुलंद होने से आमजन में भय बैठ रहा हैं। रात को कस्बे के लोगो को जाग कर निगरानी करनी पड़ रही हैं।edited 04:55 PM

Story Loader