
‘पक्षियों के जीवन संरक्षण के लिए परिंडा व चुग्गा पात्र लगाने की जरूरत’,‘पक्षियों के जीवन संरक्षण के लिए परिंडा व चुग्गा पात्र लगाने की जरूरत’,‘पक्षियों के जीवन संरक्षण के लिए परिंडा व चुग्गा पात्र लगाने की जरूरत’
जैसलमेर. आदर्श शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्यामंदिर माध्यमिक गांधी कॉलोनी में पर्यावरण विकास और पक्षियों के जीवन संरक्षण की दृष्टि से पक्षियों के लिए परिंडे एवं चुग्गा पात्र लगाए गए। जिला सचिव भंवरलाल कुमावत, जिला कार्यालय प्रमुख हरिराम सुथार, बालिका प्रधानाचार्या अमिता दवे, प्राथमिक प्रभारी दामोदर गर्ग, शिशुवाटिका प्रभारी नरेंद्रकुमार मेहरड़ा व गोविंद प्रकाश, दुर्गा व्यास, भंवरलाल खत्री व सुमेर दान व अन्य सभी आचार्यों की ओर से लगाए गए। प्रत्येक माह की अमावस्या व पूर्णिमा के दिन हर विद्यार्थी व आचार्य की ओर से मुठ्ठी भर अनाज अभियान के तहत एकत्रित अनाज का उपयोग चुग्गे के लिए किया जाएगा।
यहां भी लगाए परिंडे
जैसलमेर. शहर की इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में समाजसेवी हरीश धीरण व उनकी टीम के सदस्यों ने विभिन्न उद्यानों व सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परिंडे व चुग्गा पात्र लगाए। गौरतलब है कि पिता श्रीवल्लभ धीरण की 15 वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र हरीश कुमार की ओर से पत्रिका के अभियान से प्रेरित होकर परिंडे लगाने के अभियान का आगाज किया। आगामी दिनों में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी परिंडे लगाए जाएंगे और चुग्गा पात्र स्थापित किए जाएंंगे। पक्षियों के दाना-पानी के लिए इंद्रा कॉलोनी पार्क में परिंडे लगाए एवं गायों को चारा खिलाया। हरीश धीरण, अरुण कुमार शर्मा, देरावरसिंह, हिंदुराजसिंह, दशरथसिंह, लोकेंद्रसिंह, राहुल, गणपत लाल ने सहयोग किया।
Published on:
24 Apr 2023 08:09 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
