scriptकृषि विधेयक में एक भी बिंदु किसानों के अहित का नहीं: चौधरी | Not a single point in the agricultural bill is not to hurt farmers: Ch | Patrika News
जैसलमेर

कृषि विधेयक में एक भी बिंदु किसानों के अहित का नहीं: चौधरी

जैसलमेर. प्रधानमंत्री जो भी निर्णय लेते हैं वो देश के हित में होता है। देश के किसी भी व्यक्ति के अहित में नहीं होता है। ऐसा ही निर्णय उन्होंने कृषि विधेयक को बनाकर किया है, जिसमें एक भी ऐसा बिंदु नहीं है जिससे किसानों का अहित होता हो।

जैसलमेरJan 12, 2021 / 11:29 am

Deepak Vyas

कृषि विधेयक में एक भी बिंदु किसानों के अहित का नहीं: चौधरी

कृषि विधेयक में एक भी बिंदु किसानों के अहित का नहीं: चौधरी

जैसलमेर. प्रधानमंत्री जो भी निर्णय लेते हैं वो देश के हित में होता है। देश के किसी भी व्यक्ति के अहित में नहीं होता है। ऐसा ही निर्णय उन्होंने कृषि विधेयक को बनाकर किया है, जिसमें एक भी ऐसा बिंदु नहीं है जिससे किसानों का अहित होता हो। नए कृषि कानूनों में जो भी प्रावधान बनाए गए हैं, वह केवल किसान कल्याण के लिए हैं। यह विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज किसानों को भ्रमित कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है, उन्हें आंदोलन की राह बताई जा रही है, लेकिन देश का किसान समझदार है। किसान इनके भ्रम जाल में आने वाला नहीं है। कांग्रेस वाले आए दिन कहते हैं कृषि कानून काला है, कृषि कानून बेकार है, लेकिन उसमें से एक भी ऐसा बिंदु निकाल कर बता दें कि यह प्रावधान किसानों के लाभदायक नही है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों को धोखा देने वाली कांग्रेस अब केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए लाए गए कृषि सुधार बिल के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है।
जनसुनवाई भी की
केंद्रीय चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से समस्याएं पूछी और सुझाव लिए। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके सही क्रियान्वयन को लेकर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जागरुक रहने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं से कैलाश चौधरी ने एकजुट रहने की बात कही और कड़े फैसले के लिय ेमोदी सरकार का साथ मांगा। मानाराम कराडा ने देगराय मंदिर ओरण व उसके ***** पास की जमीन कम्पनियो को आंवटन से हाने वाली समस्यओ के बारे में बात रख्ी। सोनार किले के पार्षद सीमा गोपा राजेंद्र गोपा विजय गोविंद व्यास ने किले में अपने आवासीय मकानों की मरम्मत और निर्माण की आज्ञा देने एवं स्थापित की गई पुलिस चौकी को तत्काल हटाने का संबंध में ज्ञापन दिया। जोधपुर रेल मंडल परामर्श दात्री समिति के सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल ओझा ने भी रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ जैसलमेर से प्रतिदिन चलने वाली रानीखेत के समय में भी परिवर्तन की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी छोटूसिंह भाटी, डॉ. जितेंद्र सिंह, नाचना ठाकुर विक्रमसिंह आदि ने भी कृषि विधेयकों के बारे मे जानकारी देते हुए स्थानीय समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो