
स्वर्णनगरी में क्रिसमस के मौके पर बुधवार को चर्च में सामूहिक प्रार्थनाएं हुई, वहीं प्रतिष्ठïानों को सुन्दर व आकर्षक बनाने की भी होड़ नजर आई। सांता क्लॉज से उपहार लेने की हसरत में बच्चों ने भी शीतलहर की परवाह नहीं की। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को क्रिसमस ईव मनाई गई व केक काटे गए। रोमन्स लोगों में सूर्य देवता मिथ्रोस का जन्म दिन व ईसा का जन्म दिवस क्राइस्ट्स मास के रूप में मनाने के लिए काफी उत्साह था। क्रिसमस डे पर सैकड़ों लोगों ने चर्च में जाकर कोरोना से घिरे देश-दुनिया को राहत दिलाने और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इससे पूर्व जैसलमेर के चर्चों में क्रिसमस डे मास आयोजित किया गया। क्राइस्ट के त्याग व अपनत्व को याद कर श्रद्धा व उल्लास के माहौल में सैकड़ों हाथों से हुई मानव कल्याण की दुआओं ने स्वर्णनगरी को महका दिया
जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी की जगमगाहट ने लोगों की खुशियों में रंग भर दिए। लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र सजाए गए क्रिसमस ट्री रहे जो कि मोमबतियों व रंगीन रोशनी से जगमगा रहे थे। देशी-विदेशी सैलानी मस्ती से झूमते नजर आए। होटलों में विशेष प्रकार की सजावट की गई और विशेष व्यंजन बनाए गए।
Published on:
25 Dec 2024 09:30 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
