3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में उमस भरी गर्मी छुड़ा रही पसीने

स्वर्णनगरी में गर्मी का मौसम अब नए अंदाज में लोगों को सता रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में गर्मी का मौसम अब नए अंदाज में लोगों को सता रहा है। एक तरफ अधिकतम तापमान में स्थिरता और कभी-कभार गिरावट आ रही है तो दूसरी ओर उमसपूर्ण वातावरण बनने से जैसाण के बाशिंदे पसीने से तरबतर होने के लिए विवश हैं। रविवार को भी दिन भर मौसम का हाल ऐसा ही बना रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42.8 और न्यूनतम 27.9 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले शनिवार को क्रमश: 43.7 व 27.2 डिग्री रहा था। इस तरह से पारे में करीब 1 डिग्री की कमी आई लेकिन उमस होने से लोगों के लिए पसीने में नहाने की नौबत आ गई। शाम के समय भी मौसम का यह अंदाज बना रहा। पंखों की हवा से राहत नहीं मिल रही है और उमस के कारण कमरों में रखे कूलर भी ज्यादा कारगर नहीं रह गए हैं। वे शीतल हवा देने की बजाए नमी का माहौल बना रहे हैं। सडक़ों पर निकले लोग गर्मी के इस अंदाज से परेशान नजर आए।