scriptसर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान | The minimum temperature was 9.4 degrees in jaisalmer | Patrika News
जैसलमेर

सर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान

सर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान

जैसलमेरDec 30, 2023 / 08:29 pm

Deepak Vyas

सर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान

सर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान

सरहदी जिले में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन भर गर्म व ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले भर में सर्द हवाओं के थपेड़ों ने स्थानीय बाशिंदों को परेशान कर दिया है। सुबह से ही सर्द हवाओं का जो दौर शुरू होता है, वह अद्र्धरात्रि तक बना रहता है। शनिवार सुबह कोहरे का असर बना रहा और अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। दोपहर में धूप तो खिली, लेकिन शाम को एक बार फिर सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। सर्द मौसम ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। शरीर को गला देने वाली सर्दी की हालत में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही से ठिठुरन बढ़ गई, वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को बेहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह लोग अलाव तापकर सर्दी से बचने के जतन करते दिखाई दिए। एक ओर सर्दी का सितम और दूसरी ओर सुबह के समय छाये रहने वाले कोहरे ने वाहनचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह कोहरा छाया रहने से सर्दी का असर बढ़ जाता है।

Hindi News/ Jaisalmer / सर्दी से चमका जैसाणा, 8 डिग्री गिा अधिकतम तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो