
जैसलमेर शहर के ऐतिहासिक सोनार किले के दशहरा चौक परिसर में गुुरुवार रात्रि को मोबाइल कवर में एक संदिग्ध डायरी व विजिटिंग कार्ड रखने के संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल सवाईसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपी ईशाक खां उर्फ अशोक पुत्र ईलियास खान निवासी मोहरी, बावड़ी कल्ला, फलौदी हाल निवासी बबर मगरा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में गुरुवार रात को मिले एक बैग और उसमें रखी डायरी से हलचल मच गई थी। जानकारी के अनुसार डायरी में खराब हैंडराइटिंग में एयरपोर्ट और होटल उड़ाने का जिक्र था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के दशहरा चौक से गुजरने के दौरान यह बैग गिर गया था। बैग में एक डायरी, उपचार की पर्ची, राशन कार्ड की कॉपी, विजिटिंग कार्ड मिला थ। राशन कार्ड में उसका नाम इलियास खान फलोदी लिखा था। गौरतलब है कि पिछले दिनों पोकरण रेलवे स्टेशन पर भी पत्र मिला था, जिसमें रामदेवरा मेले के दौरान मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश का उल्लेख था।
Published on:
28 Sept 2024 10:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
