
Video: गोदाम में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका
जैसलमेर. रामदेवरा मुख्य बाजार में स्थित को-ऑपरेटिव बैंक पास स्थित एक गोदाम में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के 2 वाहन और पानी के 4 टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सकता। आग लगने से लाखों नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार रामदेवरा के मुख्य बाजार में स्थित को- ऑपरेटिव बैंक के पास एक पुराना भवन बना हुआ है। इसमें एक व्यापारी का खिलौने और कंठी माला का सामान रखने का गोदाम बना रखा है। बुधवार देर शाम तेज हवाओं के बीच भवन के एक कमरे में अचानक लगी आग देखते ही मुख्य बाजार में को-ऑपरेटिव बैंक के पास एक पुराने भवन को बना रखा था गोदाम आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, कोई जनहानि नहीं
लोगों ने आग बुझाने के लिए टैंकर मंगवाने के साथ ही पुलिस और पोकरण में फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग बुझने के बाद भी भवन से आग की गर्म लपटें निकल रही थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन मौके पर उपस्थित लोगों ने भवन परिसर में फेंके हुए कचरे के ढेर में लगी चिंगारी से आग लगने की बात बताई है। रामदेवरा थाना प्रभारी दलपत सिंह चौधरी ने बताया कि आग लगने वाले स्थान पर बबूल की घनी झाड़ियां होने से उसे
देखते एक से दूसरे कमरों तक फैल गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद मुख्य बाजार में हड़कंप मच गया। विद्युत कार्मिक इंद्राज ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की।
आग लगने की 5 वीं घटना
रामदेवरा में यह आग लगने की पांचवीं घटना है। इससे पहले 4 बड़ी घटनाएं होने से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान हो चुका है। इसके बाद भी रामदेवरा के लोगों की भारी मांग के बावजूद अग्नि शमन वाहन उपलब्ध नहीं करवाया गया।
बुझाने में काफी दिक्कत आई। ऐसे में जेसीबी से झाड़ियां हटा कर भवन के कमरों में फैली आग को बुझाने का प्रयास किया। देर रात समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के वाहन, पानी टैंकर, पुलिस जाप्ता मौजूद था। वहीं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति देर रात तक बंद रही।
Published on:
27 Apr 2023 08:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
