जैसलमेर. पनराज जयंती के उपलक्ष्य में दशमी को आयोजित मेले में निज मंदिर पनराजसर पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में दर्शनार्थ पहुंचे। निज मंदिर पनराजसर पर रात्रि नवमी को रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन हुआ। सुबह महाप्रसादी, गऊ पूजन कर विधिवत मेले का आगाज किया गया। लोक देवता पनराज जैसलमेर रियासत के समय सामंत, जागीरदार व मुख्य सेनापति नियुक्त थे। लोक देवता के मेले से एक दिन पहले महारावल घड़सी की पूजा-अर्चना करने पनराजजी के वंशज आते हैं।