scriptबाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद ही घर जाते है गंतव्य स्थान | Workers returning to their homes after harvesting from ramdevra jsm | Patrika News
जैसलमेर

बाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद ही घर जाते है गंतव्य स्थान

श्रमिक फसल कटाई के बाद घरों को लौटने से पहले लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। प्रवासी श्रमिकों ने लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर मंगल कामना की। जानकारी के अनुसार रामदेवरा व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में मध्य प्रदेश व राजस्थान के विभिन्न जिलों से पिछले करीब 2 माह से रबी की फसल कटाई के दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्य कर रहे थे।

जैसलमेरApr 09, 2024 / 09:10 pm

Deepak Vyas

बाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद ही घर जाते है गंतव्य स्थान

बाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद ही घर जाते है गंतव्य स्थान

श्रमिक फसल कटाई के बाद घरों को लौटने से पहले लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। प्रवासी श्रमिकों ने लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर मंगल कामना की। जानकारी के अनुसार रामदेवरा व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में मध्य प्रदेश व राजस्थान के विभिन्न जिलों से पिछले करीब 2 माह से रबी की फसल कटाई के दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्य कर रहे थे। इन दिनों रबी की फसल कटाई का कार्य पूरा होने के बाद रामदेवरा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से श्रमिक अपने साजो सामान के साथ रामदेवरा पहुंच रहे हैं। रामदेवरा में श्रमिकों के समूह में उमड़ने से प्रवासी श्रमिकों की रामदेवरा में भीड़ नजर आ रही है। वे स्थानीय बाजार से खरीदारी कर घरों की तरफ लौट रहे हैं। इन दिनों मुख्य बाजार,रेलवे स्टेशन रोड़ आदि जगहों पर प्रवासी श्रमिकों की ही भीड़ नजर आ रही है।
रेल से करते हैं आवागमन

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रवासी श्रमिक रेलों से ही ज्यादातर सफर करते हैं। रामदेवरा में प्रवासी श्रमिकों के करीब दो माह पहले रामदेवरा पहुंचने पर इनको विभिन्न के साधनों से खेत मालिक अपने यहां लेकर जाते है। श्रमिकों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र छायण, लोहारकी, नाचना, नोख, बारू, टेकरा, खारा आदि क्षेत्र में फसल की कटाई के लिए ले जाया जाता है। खेत मालिक के खेत में रहकर की प्रवासी श्रमिक मजदूरी करते हैं। फसल कटाई के कार्य के संपन्न होने के बाद वापस अपने घरों की ओर लौट जाते हैं। प्रवासी श्रमिक जोड़े के रूप में कार्य करते हैं।फोटो कैप्शन

 

Home / Jaisalmer / बाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद ही घर जाते है गंतव्य स्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो