scriptचुनाव हारने के बाद सामने आई वैभव गहलोत की पहली प्रतिक्रिया, भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम को लेकर बोली ये बात | jalore sirohi lok sabha result vaibhav gehlot's first reaction after the defeat came out | Patrika News
जालोर

चुनाव हारने के बाद सामने आई वैभव गहलोत की पहली प्रतिक्रिया, भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम को लेकर बोली ये बात

Vaibhav Gehlot : जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा के लुंबाराम ने जीत हासिल की है।

जालोरJun 04, 2024 / 06:16 pm

Supriya Rani

Jalore-Sirohi Loksabha Result 2024 : जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा के लुंबाराम ने जीत हासिल की है। बता दें कि यह सीट राजस्थान की सबसे हॉट सीटों में से एक है। भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने जालोर-सिरोही सीट से 201543 वोटों से जीत दर्ज की।

जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से हार के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। वैभव गहलोत ने वीडियो के माध्यम से कहा कि चुनाव के नतीजे अपनी जगह हैं। चुनाव का जो परिणाम आया, मैं स्वीकार करता हूं। भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी को मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में जिस तरीके से जनता ने उनके ऊपर विश्वास जताया है वैसे ही वे लोगों के विकास के लिए व जनता के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

‘मैं सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा’


कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने कहा कि मैं यहां की जनता के साथ हर सुख-दुख में आगे भी खड़ा रहूंगा। यहां के बच्चों की स्थिति को भी सुधारने की आवश्यकता है। उनके लिए भी हम लगातार काम करते रहेंगे। इसके लिए हम एनजीओ के माध्यम से कोई न कोई काम आगे करते रहेंगे। मैं अपने कांग्रेस के सभी नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।

क्यों खास है जालोर-सिरोही लोकसभा सीट?


पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने पिछला लोकसभा चुनाव में जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ लड़ा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूल चटा दी थी। इस बार कांग्रेस ने वैभव को जालोर-सिरोही से मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम गहलोत ने बेटे की सीट पर जमकर प्रचार किया। इस सीट को पूर्व सीएम अशोक गहलोत की साख से जोड़कर देखा जा रहा था।

Hindi News/ Jalore / चुनाव हारने के बाद सामने आई वैभव गहलोत की पहली प्रतिक्रिया, भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम को लेकर बोली ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो