scriptदरिन्दगी: 6 युवकों ने किया 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सामूहिक बलात्कार | two girls kidnapping and rape in jalore | Patrika News
जालोर

दरिन्दगी: 6 युवकों ने किया 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सामूहिक बलात्कार

जिले के एक गांव में शनिवार रात कुछ युवकों ने 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवकों ने दोनों से मारपीट भी की, जिससे एक पीड़िता के सिर व अन्य जगह चोटें आई हैं।

जालोरOct 19, 2020 / 02:46 pm

Kamlesh Sharma

two girls kidnapping and rape in jalore

जिले के एक गांव में शनिवार रात कुछ युवकों ने 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवकों ने दोनों से मारपीट भी की, जिससे एक पीड़िता के सिर व अन्य जगह चोटें आई हैं।

जालोर। जिले के एक गांव में शनिवार रात कुछ युवकों ने 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवकों ने दोनों से मारपीट भी की, जिससे एक पीड़िता के सिर व अन्य जगह चोटें आई हैं। आरोपी लड़कियों को पहाड़ियों पर अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 6 युवक शनिवार रात उसके घर में घुस आए। आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी और उसकी चचेरी बहन को उठा ले गए। लड़िकियों को पहाड़ियों पर ले जाकर युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरापे युवक फरार हो गए।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं, देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

अचेत मिली
अपहरण की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां पहाड़ियों में घायल और अचेत हालत में मिली। एक लड़की के सिर पर खून बह रहा था। बाद में एक पीड़िता को होश आने पर उसने पुलिस को घटना बताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो