scriptरात को बाइक पर ले जा रहा था अफीम का दूध, गिरफ्तार | Was going opium milk on bike at night, arrested | Patrika News
जालोर

रात को बाइक पर ले जा रहा था अफीम का दूध, गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news

जालोरSep 26, 2019 / 07:16 pm

Jitesh kumar Rawal

रात को बाइक पर ले जा रहा था अफीम का दूध, गिरफ्तार

रात को बाइक पर ले जा रहा था अफीम का दूध, गिरफ्तार

जोधपुर के तस्कर को भाद्राजून थाना क्षेत्र में पकड़ा , आरोपी से बरामद किया 390 ग्राम अफीम दूध


जालोर. बाइक पर अफीम का दूध ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर निवासी इस आरोपी के पास से 390 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार भाद्राजून थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस गश्त व नाकाबन्दी चल रही थी। इस दौरान मध्य रात्रि को बरवा के समीप एक बिना नम्बरी बाइक आती दखी। इसे रूकवाकर पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम का दूध मिला। पुलिस ने आरोपी जागूवास भाचरणा (लूणी-जोधपुर) निवासी अशोक उर्फ अचलाराम पुत्र धोकलराम जांगू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिना नम्बरी बाइक को भी जब्त कर लिया।
समदड़ी व रोहट के रहने वाले हैं लूट के आरोपी
– दिन दहाड़े वृद्धा से जेवरात लूट का मामला
जालोर. भाद्राजून थाना क्षेत्र के घाणा गांव में घर में घुसकर वृद्धा से जेवरात लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के बाहर बैठी वृद्धा गेहरी देवी पत्नी रावाराम चौधरी को पानी पिलाने के बहाने युवक घर के अंदर ले गए तथा हथियार दिखाकर धमकाया। साथ ही महिला के गले में पहने हुए कंठी व कानों में पहने गहने लेकर युवक बाइक पर फरार हो गए। बाद में महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग आए तथा मामले की जानकारी ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची तथा आरोपियों की तलाश की। शिनाख्त होने पर पुलिस ने कमो का वाड़ा (समदड़ी-बाड़मेर) निवासी रमेश पुत्र छोगाराम चौधरी व चैण्डा (रोहट-पाली) निवासी गौतम पुत्र जोगाराम चौधरी को ओडवाड़ा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी जांच की जा रही है।

Home / Jalore / रात को बाइक पर ले जा रहा था अफीम का दूध, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो