scriptजम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौत | 5 People Died In Road Accident On Jammu Srinagar Highway | Patrika News
जम्मू

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौत

हुआ दर्दनाक हादसा, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंस गए शव…

जम्मूNov 05, 2019 / 09:56 pm

Prateek

accident

(जम्मू): जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्तिथ रामबन के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच युवको की मौत हो गई। वाहन में सवार सभी यात्री जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।


यह भी पढ़ें

इंफाल में बम धमाके से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार शाम लगभग 7:00 बजे एक मारुति स्विफ्ट कार जिसकी पंजीकरण संख्या JK02BW 7089, श्रीनगर की ओर जा रही थी तभी रामबन के पास एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। मौके पर ही कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। मृतकों के शव फंस गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्य के लिए सेना के जवानों को भी वहां बुलाया गया। पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर शवों को बाहर निकाला।


यह भी पढ़ें

मनोहर पर्रिकर के निधन के 8 महीने बाद बड़ा खुलासा, इस काम का चुकाना होगा दाम


सभी मृतक जम्मू संभाग से ताल्लुक रखते हैं। ख़बर लिखे जाने तक चार लोगों की ही पहचान हो पाई हैं। इनमें सुशील कुमार (32) पुत्र विजय कुमार निवासी सरोरे विजयपुर, सांबा, अवतार सिंह (38) पुत्र राम सिंह निवासी खन्ना चडगल जम्मू, विक्रम सिंह (29) पुत्र धर्म सिंह और सिकंदर सिंह (33) पुत्र उत्तम सिंह निवासी हीरानगर, कठुआ शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Home / Jammu / जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो