31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोहर पर्रिकर के निधन के 8 महीने बाद बड़ा खुलासा, इस काम का चुकाना होगा दाम

मनोहर पर्रिकर के गांव में अब नहीं कर पाएंगे ये काम फोटो खिंचवाया या वीडियो बनाई तो देना होगा टैक्स कई बॉलीवुड फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Nov 2019, 2:37 PM IST

manohar-parrikar.jpg

नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर पर्रिकर के निधन के 8 महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल गोवा के पर्रा गांव में पंचायत ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके फैसले का सीधा संबंध मनोहर पर्रिकर से भी है।

दरअसल पर्रिकर के गांव में अब फोटो खिंचने, खिंचवाने या फिर वीडियो बनाने पर टैक्स चुकाना होगा।

आपको बता दें कि गोवा के मशहूर कलान्गुते जिसे कलिंगुट भी कहा जाता है, इस बीच से सटा है पर्रा गांव। इस गांव की खासियत यह है कि यह मनोहर पर्रिकर का पैतृत गांव भी है।

महाराष्ट्र में बीजेपी ने बुलाई आपात बैठक, शिवसेना ने सामने रखा ये फॉर्मूला

इस टैक्स के तहत ली जाएगी धनराशि
गोवा के पर्रा गांव में पंचायत ने वहां फोटो खिंचाने या विडियो बनाने वाले टूरिस्‍टों पर 100 रुपये का 'स्‍वच्‍छता टैक्‍स' लगा दिया है। गोवा के मशहूर कालान्‍गुते बीच से सटा यह गांव चर्च की ओर जाती अपनी खूबसूरत सड़क के लिए बहुत मशहूर है।

कई बॉलीवुड फिल्मों की हुई शूटिंग
इसके अलावा यह गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का पैतृक गांव भी है। अपनी सुंदरता की वजह से यहां कई बॉलिवुड फिल्‍मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

इस फैसले से कई टूरिस्ट नाराज
स्वच्छा टैक्स के नाम पर धनराशि वसूल करने के पंचायत के इस फैसले से कई टूरिस्ट नाराज हैं। हालांकि गांववालों को इस टैक्‍स की बदौलत शराबी टूरिस्‍टों और उनकी फैलाई गंदगी से निजात मिल गई है।

आपको बता दें कि साल 2014 में बॉलीवुड फिल्‍म फाइंडिंग फैनी में इसी गांव को दिखाया गया था, लेकिन अब यहां बोर्ड लगा है, जिसमें टूरिस्‍टों को टैक्‍स की जानकारी दी गई है, इसके अलावा यहां एक शख्‍स भी तैनात किया गया है जो टैक्‍स वसूलता है।

हाल ही में कई पर्यटकों की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि ऐसी बंदिशों के बीच दोबारा गोवा आना मुश्किल होगा।

लेकिन गांव की सरपंच डेलिलाह लोबो कहती हैं, 'यह टैक्‍स यहां आकर शोर-शराबा और हुड़दंग मचाने वालों को भगाने के लिए लागू किया गया है। डेलिलाह अपशिष्‍ट प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो की पत्‍नी हैं।'

डेलिलाह का कहना है कि कई बार तो सड़क पर इतने लंबे फोटो शूट चलते हैं कि सड़क से गुरजने वाली गाड़ियों को काफी देर तक उनके खत्‍म होने का इंतजार करना पड़ता है।

इससे ट्रैफिक जाम लग जाता है। वैसे तो बोर्ड पर यह नहीं लिखा है कि यह टैक्‍स केवल टूरिस्‍ट पर लगेगा या हर आने-जाने पर लागू होगा, लेकिन डेलिलाह का कहना है कि यह केवल पर्यटकों के ही लिए है।