31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्रः संजय राउत की दो टूक, समर्थन जो भी दे सीएम शिवसेना का ही होगा

Maharashtra Assembly शिवसेना ने तल्ख किए तेवर एनसीपी भले दे समर्थन लेकिन सीएम शिवसेना का ही होगा संजय राउत का बड़ा बयान, बदल रही है महाराष्ट्र की हवा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Nov 2019, 12:07 PM IST

sanjay-raut-1569302014.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम को 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब भी यहां सरकार नहीं बन पाई है। वजह साफ है बीजेपी और शिवसेना के बीच बढ़ रहा टकराव। भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर गतिरोध बरकरार है।

मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति दोनों बदल रहे हैं, आप देखेंगे , जिसे आप हंगामा कह रहे हैं, वह हंगामा नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है, इसमें जीत हमारी होगी।

महाराष्ट्र में बीजेपी ने चल दिया सबसे बड़ी दांव, शिवसेना के लिए किया ये काम..अब बनेगी सरकार

शिवसेना और एनसीपी के बीच पक रही खिचड़ी के बीच संजय राउत का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब बीजेपी लगातार नए फॉर्मूले देकर सरकार बनाने के दावे कर रही है।
ऐसे में संजय राउत की दो टूक कि मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा, आने वाले समय के लिए बड़ा संकेत दे रही है।

चक्रवाती तूफान को लेकर आया सबसे ब़ड़ा अलर्ट, अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में मचाएगा तबाही, हाई अलर्ट पर एनडीआरएफ

शरद पवार भी नहीं होंगे सीएम
मंगलवार को राउत ने कहा कि शरद पवार राज्य के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को ही घोषित हो गये थे जिसमें भगवा गठबंधन (भाजपा-शिवसेना) को 161 सीटें मिलीं जो 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति