scriptदशहरा मैदान में पुलिस जवानों की जमकर पिटाई, वर्दी भी फाड़ी, आईं गंभीर चोटें, 5 गिरफ्तार | Police beaten: Police jawan's beaten in Dussehra ground, torn uniform | Patrika News

दशहरा मैदान में पुलिस जवानों की जमकर पिटाई, वर्दी भी फाड़ी, आईं गंभीर चोटें, 5 गिरफ्तार

locationजांजगीर चंपाPublished: Oct 16, 2021 08:48:33 pm

Police Beaten: दशहरा मैदान में आयोजित गढ़विजय प्रतियोगिता (Garhvijay Competition) में भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस कर्मियों की लगी थी ड्यूटी, एक युवक ने सड़क पर खड़ी कर दी थी बाइक, हटाने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया युवक, देखते ही देखते युवक के सपोर्ट में दर्जनभर लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर कर दिया हमला (Attack on police)

Police beaten

Police beaten accused arrested

जांजगीर. Police Beaten: दशहरा के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर में शुक्रवार की रात 10.30 बजे गढ़विजय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान सड़क से बाइक हटाने के विवाद पर पुलिसकर्मियों से एक युवक भिड़ गया। इसी बीच वहां दर्जनभर लोग पहुंच गए और पुलिस जवानों की जमकर पिटाई कर दी तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बलवा का मामला कायम कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जैजैपुर के दशहरा मैदान में गढ़विजय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों की भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात थी। इसी दौरान जैजैपुर निवासी विकास चंद्रा ने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। यह देख पुलिस के एक जवान ने उसे बाइक वहां से हटाने कहा ताकि लोगों को परेशानी न हो।

एक और आरक्षक की पिटाई, पहले कुत्ते को घर के सामने शौच कराया, मना किया तो युवकों ने फोड़ा सिर

यह सुनते ही युवक पुलिसकर्मी से भिड़ गया। यह देख विकास और उसके साथी अनुज चंद्रा, गिरधारी चंद्रा, संजय चंद्रा, माइकल साहू, पप्पू चंद्रा, मोहन वैष्णव सहित 10-12 युवक गाली-गलौज करने लगे।

इसी बीच युवकों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी और उसकी वर्दी को भी फाड़ दिया। यह देख अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो दर्जनभर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। हमले में पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आई हंै। इसके बाद पुलिस की टीम मौके से जान बचाकर भागी।

आरक्षक की पिटाई मामला: आरोपी के पक्ष में बड़ी संख्या में थाने पहुंचे लोग, बनी तनाव की स्थिति


5 आरोपी गिरफ्तार
इधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 294, 323, 332, 353, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार की सुबह मुख्य आरोपी विकास चंद्रा पिता हेतराम समेत संदीप चंद्रा पिता लोचन प्रसाद,
गिरधारी चंद्रा पिता बिसाहू राम, अनुज चंद्रा पिता मदन लाल, यश चंद्रा पिता हेतराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो