जांजगीर चंपा

अचानक हुई तेज गर्जना और खेत में काम कर रही 2 महिलाओं की चली गई जान, तीसरी झुलसी

Sky Lightning: सप्ताहभर बाद क्षेत्र में हुई बारिश (Rain) महिलाओं के लिए बनकर आई काल, तीनों महिलाओं को लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों (Doctors) ने 2 महिलाओं को घोषित किया मृत, एक महिला का चल रहा इलाज

जांजगीर चंपाAug 03, 2022 / 08:09 pm

rampravesh vishwakarma

Villagers in hospital

जांजगीर-चांपा. Sky lightning: खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार सीएचसी पामगढ़ में चल रहा है। दरअसल पामगढ़ क्षेत्र में सप्ताह भर से बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार की दोपहर बारिश शुरु हुई, इस दौरान महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली (Sky lightning) आ गिरी। इसकी चपेट में तीन महिलाएं आ गईं। गनीमत रही कि एक महिला की जान बच गई।

बुधवार को पामगढ़ विकासखंड की गांव बारगांव की महिला बबिता तुर्कानी (35), धनबाई कश्यप (40) और हीराबाई लहरे (50) भी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। तीनों महिलाएं एक ही खेत में काम कर रही थी।
सुबह लगभग 11 बजे आकाशीय बिजली (Sky lightning) खेत में गिरी जिससे बबीता और धनबाई खेत में गिर पड़ी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। साथ में ही काम कर रही हीरा बाई झुलस गई। पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बीच शहर लड़कियों के बीच फाइटिंग का Video वायरल, किसी ने बाल खींचे तो कोई जड़ता रहा थप्पड़

फिर सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ ले जाया गया। यहां बबीता व धनबाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हीरा बाई का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि हीराबाई फिलहाल खतरे से बाहर है।

पत्नी को मायके छोड़कर लौटा युवक तेज साउंड में बजा रहा था गाना, घरवाले जब कमरे में घुसे तो नजारा देख उड़ गए होश


सप्ताह भर बाद आई बारिश बनी काल
ज्ञात हो कि जिले में पिछले सप्ताह भर से बारिश (Raining) नहीं हो रही है। बुधवार की सुबह पामगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस हल्की बारिश ही इन महिलाओं के लिए काल बनकर आई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.