अंबिकापुर. Girls fightning video viral: बीच शहर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई किसी के बाल खींचकर मारता दिखाई दे रहा है तो कोई किसी को थप्पड़ जड़ रहा (Slapping) है। जिस जगह पर मारपीट (Fight) हो रही है उसके बैकग्राउंड में डीजे का धुन भी बज रहा है। मौके पर मौजूद युवाओं द्वारा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। लड़कियों के बीच आखिर किस बात को लेकर मारपीट हुई, इसका पता नहीं चल सका है।