29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोबरा सांप ने युवती को डसा, ऐसे समय में घरवालों ने कर दी ये बड़ी गलती, चली गई जान

Kobra Snake: घर में ही थी युवती की अचानक उसके हाथ में कोबरा सांप (Kobra snake) ने डस लिया, कोबरा सांप द्वारा डसे जाने के बाद घरवालों द्वारा सबसे आखिरी में मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) ले जाया गया लेकिन नहीं बच पाई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Aug 2022, 5:59 PM IST

Kobra snake

Kobra snake bite of young girl

जयनगर. Kobra Snake: 25 वर्षीय एक युवती रविवार की दोपहर अपने घर पर थी। इसी दौरान अचानक कहीं से वहां कोबरा सांप घुस आया और युवती के हाथ में डस लिया। सांप द्वारा डसे जाने की जानकारी युवती ने घरवालों को दी तो उन्होंने उसे अस्पताल (Hospital) ले जाने की बजाय घर पर ही रखकर झांडफ़ूंक कराना शुरु कर दिया। युवती की तबियत जब ज्यादा खराब हुई तो स्थानीय अस्पताल के बाद अंतिम में मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। झाड़-फूंक के चक्कर में उपचार में विलंब होने की वजह से उसकी जान चली गई।


सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रविंद्रनगर निवासी प्रतिमा कीर्तनया पिता श्यामल कीर्तनया 25 वर्ष रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर में ही थी।

तभी अचानक कोबरा सांप ने युवती के हाथ में डस लिया। जहरीले सांप के डसने के बाद परिजन युवती का तत्काल उपचार कराए जाने की बजाय कुछ घंटे तक झाडफ़ूंक कराते रहे।

इसके बाद युवती का स्वास्थ्य ज्यादा बिगडऩे उपरांत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजबनगर ले गए, यहां उचित उपचार की सुविधा न मिलने पर परिजन तत्काल युवती को अंबिकापुर अस्पताल (Medical college hospital) ले गए। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

यह भी पढ़ें: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरएचओ की मौत, हादसे के बाद पलट गया ट्रक


अंधविश्वास के फेर में पड़ रहे लोग
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा सर्पदंश (Snake bite) की घटना में आमजन को जागरूक करने काफी कोशिश किए जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के मन से अंधविश्वास दूर होता नहीं दिखाई पड़ रहा है।

जब भी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सांप द्वारा डसा जाता है तो वे तत्काल अस्पताल की ओर रुख करने की बजाय झाडफ़ूंक का ही सहारा लेने लगते हैं। ऐसे में सांप का जहर शरीर में फैल चुका होता है और जब तक वे अस्पताल पहुंचते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग