29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरएचओ की मौत, हादसे के बाद पलट गया ट्रक

Road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सरगवां स्थित पेट्रोल पंप (Petrol pump) के पास हुआ हादसा, मिनी ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गया, राहगीरों की सूचना पर पुलिस (Police) ने भिजवाया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Jul 2022, 9:22 PM IST

Road accident

RHO Lalji Patel

अंबिकापुर. Road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग स्थित सरगवां पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार आरएचओ को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आरएचओ को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के मिशन अस्पताल (Mission hospital) ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। घटना की खबर जैसे ही वाड्रफनगर क्षेत्र में पहुंची, वहां मातम पसर गया।


बलरामपुर जिला निवासी लालजी पटेल 45 वर्ष वाड्रफनगर ब्लॉक के महेवा में आरएचओ (क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी) के पद पर पदस्थ थे। रविवार की सुबह वे बाइक से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सरगवां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार लालजी पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा हादसे की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई।

सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें इलाज के लिए मिशन अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात करीब साढ़े 12 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: आसमान से अचानक आग के गोले बरसते देख लोग रह गए हैरान, बाद में पता चली ये बात


तेज थी ट्रक की रफ्तार
घटना सरगवां पेट्रोल पपं के पास की है। वहां कई लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक सीधे बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गया।

वहीं ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार आरएचओ ने हेलमेट भी पहना था लेकिन वह सिर से निकलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से आरएचओ की मौत हो गई।