इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र में 2014 में एक महिला के साथ उसके सगे देवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ था और न्यायालय ने आरोपी को 14 साल कारावास और 22 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद कुछ साल पहले आरोपी देवर को हाईकोर्ट से राहत मिली और वो जमानत पर छूटकर बाहर आ गया। जेल से छूटकर आने के बाद से आरोपी लगातार पीडि़ता पर हमले की फिराक में रहता था जिस वजह से पीडि़ता और उसका परिवार आरोपी से छुपकर रहते थे। रविवार की शाम पीडि़ता गांव में अपने मवेशियों ढूंढ रही थी उसी समय उसका सामना आरोपी से हो गया और आरोपी अपनी भाभी को सामने देखकर आगबबूला हो गया और जेल भेजने की बात कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला के चिल्लाने की आवाज को सुनकर जब पीडि़ता का पति मौके पर अपनी पत्नी को बचाने पंहुचा तो आरोपी ने उसकी भी लकड़ी से जमकर पिटाई कर दी। आरोपी के पिटाई से दोनो पति पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलो को ग्रामीणों ने एंबुलेस की मदद से बगीचा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरु कर दी है।