जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दिवानपुर निवासी मीना यादव की दो बेटी ११ वर्षीय हेमंती यादव एवं ९ वर्षीय देवकी यादव सोमवार को नव निर्मित तालाब में नहाने गई हुई थी। बताया जाता है कि नहाने के दौरान छोटी बहन देवकी यादव अचानक तालाब में डूबने लगी थी, अपनी छोटी बहन को तालाब में डूबते हुए देखकर बड़ी बहन देवकी यादव अपनी बहन को बचाने का प्रयास करने लगी, इसी दौरान दोनो बहन एक साथ तालाब की गहराई में चली गई थी। दोनो बहनो के तालाब के गहराई में चले जाने के कारण दोनो की मौत हो गई। दो बहनो की एक साथ तालाब में डूब जाने की जानकारी ग्रामीणों को होने पर ग्रामीण मौके पर पंहुच गए थे और इसकी जानकारी तत्काल पत्थलगांव पुलिस को दी गई। सूचना मिलने में पत्थलगांव पुलिस भी मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का मुआयाना करने के बाद तालाब से दोनो बच्चियों के शव को बाहर निकलवा कर शव परिक्षण करने के बाद दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में पसरा मातम ; एक साथ दो सगी बहनों की तालाब में डूब कर मौत हो जाने की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पंहुच गए और पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं दो बहनो के साथ मौत हो जाने के बाद उनके परिजन भी बेसुध हो गए हैं।