ज्ञात हो कि योगी सरकार पिछले 19 मार्च को अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर अपनी सरकार की उपलब्धियां आमजनता तक पहुंचाने के लिए तमाम तरह से प्रचार प्रसार कर रही है। योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव प्रदेश सरकार की एक वर्ष की नाकामी बता रहे हैं।
ऐसे में उन्ही के पार्टी के विधायक का क्षेत्रीय जनता से कोई सरोकार न रखना आम जनमानस में चर्चा का अच्छा खासा विषय बना हुआ है। एक वर्ष बीत गया किन्तु विधायक द्वारा अपने विधायक निधि से क्या कार्य कराया गया और कहां किसी को भी जानकारी नहीं है।
जिसका सबसे बड़ा कारण है कि, मछलीशहर विधानसभा की आम जनता से विधायक का दूरी बना लेना। विधायक ?क्षेत्र के कुछ खास लोगो के यहां आते जाते हैं, लेकिन गरीबों ,मजलूमों के दुखदर्द से इनका कोई लेना देना नहीं है। 2019 में लोकसभा चुनाव भी होना है और समाजवादी पार्टी मछलीशहर लोक सभा की सीट जीतने का ख्वाब भी रखती है, लेकिन मछलीशहर लोक सभा मे पड़ने वाली मछलीशहर विधानसभा के सपा विधायक पार्टी के उम्मीदों पर पानी फेरते दिखाई पड़ रहे हैं।
जबकि भाजपा सांसद से लोकसभा क्षेत्र की जनता का मोह काफी हद तक भंग हो गया है। जिसका फायदा समय रहते मुख्य विपक्षी दल कितना उठा पाता है, यह भविष्य के गर्भ में है। जनता तो विधायक के दर्शन को लालायित है।
by जावेद अहमद