scriptपेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पति से विवाद के बाद घर से हुई थी गायब | Women suicide after family dispute in Up Jaunpur | Patrika News
जौनपुर

पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पति से विवाद के बाद घर से हुई थी गायब

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

जौनपुरAug 24, 2018 / 04:26 pm

Akhilesh Tripathi

Women suicide in Jaunpur

महिला ने की खुदकुशी

जौनपुर. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के गोदलपुर पकड़ी गांव की विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। घर से करीब 200 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटकता मिला। ससुराल वाले इस आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अकसर झगड़ा होता था। जिससे विवाहिता ने ये कदम उठाया।
यह भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी गिरोह की संभाली कमान, पुलिस के पास फोटो नहीं है सिर्फ यह तीन पहचान


गोदलपुर (पकड़ी ) गांव निवासी चंद्रप्रकाश की शादी इलाहाबाद की हंडिया ठेकमा निवासी सुमन देवी (25) से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसके कारण विवाहिता ने इससे पहले कई बार आत्महत्या करने के साथ घर से भागने का प्रयास कर चुकी है। जिसकी जानकारी परिजनों ने विवाहिता के मायके सहित थाने में दी थी। गुरुवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गई।
यह भी पढ़ें

सिपाही पर हमला करने के बाद दीवार से सिर टकराने लगा बंदी, देखते रह गये पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

परिजन ने उसकी काफी तलाश की, किन्तु वह नहीं मिली। सुबह किसी ने घर से कुछ दूर सुनसान स्थान और नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे उसका शव लटकता देखा तो शोर मचाया। खबर लगते ही गांव के लोग जुट गए। सूचना देने पर कोतवाल अनिल सिंह मौके पे पहुंच गए। फिर पुलिस द्वारा शव को किसी तरह नीचे उतरवाया गया। खबर मृतका के मायके भी भेज दी गई।
यह भी पढ़ें

फर्जी शस्त्र लाइसेंस से अपराधियों को मिल रहा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से असलहा

विवाह के बाद दोनों को एक पुत्र और पुत्री थे। दोनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली पुलिस पति चंद्रप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
BY- JAVED AHMED

Home / Jaunpur / पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पति से विवाद के बाद घर से हुई थी गायब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो