झालावाड़

पूर्व CM वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को टक्कर देगा मानवेंद्र सिंह का ये ‘जोड़ीदार’

झालावाड़-बारां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव मैदान में प्रमोद शर्मा को उतारकर सभी को चौंका दिया है।

झालावाड़Apr 02, 2019 / 03:42 pm

santosh

झालावाड़। कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 25 लाेकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। झालावाड़-बारां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के सामने चुनाव मैदान में प्रमोद शर्मा को उतारकर सभी को चौंका दिया है।
 

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में आए
कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे 1992 में ABVP से जुड़े और 1996 में झालावाड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बने। 2002 में भाजपा कंज्यूमर सेल के प्रदेश महासचिव बने और 2006 से लेकर 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भी वसुंधरा के सामने भाजपा से कांग्रेस में आए मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया था।
 

प्रमोद जैन भाया की पत्नी का नाम भी चर्चा में था
प्रमोद शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरकर दिखाऊंगा। विधानसभा चुनाव में मैंने मानवेंद्र सिंह के साथ मिलकर जो काम दिखाया, उसी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है। झालावाड़-बारां सीट से गहलोत सरकार में मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन सहित कई नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने नए चेहरे प्रमोद शर्मा पर दांव लगाया।
 

चौथी बार चुनाव मैदान में दुष्यंत सिंह
भाजपा ने इस सीट से चौथी बार दुष्यंत सिंह को टिकट दिया है। 2004 में राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे की एंट्री के बाद से दुष्यंत सिंह यहां से सांसद हैं। दुष्यंत सिंह से पहले इस सीट से उनकी मां वसुंधरा राजे 1989 से 1999 तक लगातार 5 बार यहां से सांसद रहीं।
 

राजस्थान की इन 6 लाेकसभा सीटों के लिए BJP उम्मीदवार का इंतजार

जयपुर ग्रामीण सीट से टिकट मिलने के बाद कृष्णा पूनिया ने किया जीतने का दावा

EXCLUSIVE: कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने को लेकर हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा खुलासा
 

Home / Jhalawar / पूर्व CM वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को टक्कर देगा मानवेंद्र सिंह का ये ‘जोड़ीदार’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.