5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की इन 6 लाेकसभा सीटों के लिए BJP उम्मीदवार का इंतजार

भाजपा ने पहले चरण की बाड़मेर और राजसमंद व दूसरे चरण की अलवर, करोली, दौसा और नागौर सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा बची छह सीटों पर जल्द प्रत्याशी उतारेगी।
2 min read
Google source verification
BJP

BJP

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान की सभी 25 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैैं। भाजपा ने पहले चरण की बाड़मेर और राजसमंद व दूसरे चरण की अलवर, करोली, दौसा और नागौर सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा बची छह सीटों पर जल्द प्रत्याशी उतारेगी।

कांग्रेस ने 11 पूर्व सांसदों को दिया टिकट
कांग्रेस ने दो विधायक और 11 पूर्व सांसदों को टिकट दिया है। पार्टी ने चार महिलाओं जयपुर ग्रामीण सीट से कृष्णा पूनिया, दौसा से सविता मीणा, नागौर से ज्योति मिर्धा और जयपुर से ज्योति खंडेलवाल काे माैका दिया है। 9 नए चेहरों पर दांव लगाया गया है। इनमें वैभव गहलोत, सविता मीणा, अभिजीत कुमार जाटव, संजय कुमार जाटव, मदन गोपाल मेघवाल, रितु झुनझुनवाला, रामपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा और देवकीनंदन गुर्जर शामिल है।

9 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे
राजस्थान में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए दो अप्रेल को अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य आरम्भ हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रेल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 12 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

29 अप्रेल को मतदान:
टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां।

6 मई को मतदान:
जयपुर, जयपुर ग्रामीण, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर।


उम्मीदवार सूची

सीट------------कांग्रेस-----------भाजपा
1 . राजसमंद--------देवकीनंदन गुर्जर-------?
2. बाड़मेर-----मानवेंद्र सिंह-------------?
3. नागौर-------ज्योति मिर्धा------------?
4. भरतपुर------अभिजीत कुमार जाटव------?
5. करौली-धौलपुर----संजय कुमार जाटव-----?
6. दौसा --------सविता मीणा----------?
7. चूरू--------रफीक मंडेलिया-----------राहुल कस्वां
8. झुंझुनूं--------श्रवण कुमार------------नरेंद्र खीच़़ड़
9. सीकर--------सुभाष महरिया----------सुमेधानंद
10. अलवर-------जितेंद्र सिंह------------बालक नाथ
11. पाली-------बद्रीराम जाखड़-----------पीपी चौधरी
12. जोधपुर-----वैभव गहलोत----------गजेंद्र सिंह शेखावत
13. जालोर-----रतन देवासी------------देवजी पटेल
14. उदयपुर-----रघुवीर सिंह मीणा--------अर्जुन लाल मीणा
15. बांसवाड़ा----ताराचंद भगोरा---------कनकमल कटारा
16. चित्तौड़गढ़----गोपाल सिंह ईडवा-------सीपी जोशी
17. कोटा--------रामनारायण मीणा-------ओम बिड़ला

18. भीलवाड़ा---------रामपाल शर्मा--------सुभाष चंद्र बहेड़िया
19. अजमेर---------रिजु झुनझुनवाला--------भागीरथ चौधरी
20. झालावाड़--------प्रमोद शर्मा------------दुष्यंत सिंह
21. गंगानगर---------भरतराम मेघवाल-----------निहालचंद
22. जयपुर ग्रामीण-----कृष्णा पूनिया----------राज्यवर्धन सिंह राठोड़
23. जयपुर--------ज्योति खंडेलवाल-------रामचरण बोहरा
24. टोंक-सवाई माधोपुर--नमोनारायण मीणा-----सुखबीर सिंह जौनपुरिया
25. बीकानेर--------मदन गोपाल मेघवाल-----अर्जुन राम मेघवाल