5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश तथा कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
imd alert 6 september bharatpur jaipur division moderate to heavy rain

Rajasthan Rain : जयपुर में बारिश के बाद का दृश्य। फोटो - अनुग्रह सोलोमन

Weather Update : राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जिलों के तो भाग्य खुल गए हैं। लगातार हो रही बारिश से मौसम भी कुछ ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के 6-7-8 सितंबर के नए अपडेट के अनुसार 6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश तथा कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह पुनः बारिश का दौर थमने की प्रबल संभावना है।

सर्वाधिक बारिश तलवारा में 131 MM दर्ज

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज उत्तर-पश्चिम MP व दक्षिणी-पश्चिमी UP के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली व सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी/अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश तलवारा, सवाईमाधोपुर में 131 MM दर्ज की गई है।

देर रात जयपुर में हो सकती है तेज बारिश!

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर में अभी भी रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही है। संभावना है कि देर रात कभी भी भारी बारिश हो सकती है। आकाश में काले बादल टहल रहे हैं। जयपुर का शाम 7.30 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

राजस्थान के बांधों में जलस्तर का ताजा अपडेट

प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 58.97 प्रतिशत पानी है। बीते 24 घंटे के दौरान बांधों में 57.91 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 58.89 प्रतिशत, भरतपुर जोन में 51.52 प्रतिशत, जोधपुर जोन में 17.52 प्रतिशत, कोटा जोन में 73.93 प्रतिशत, बांसवाड़ा जोन में 60.46 प्रतिशत, और उदयपुर जोन में 44.78 प्रतिशत पानी है।