5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanumangarh : ‘उसके बेटे को पहले ही मरवा चुकी है’, बहू का बयान सुन सास चौंकी, दर्ज करवाया हत्या का मामला

Hanumangarh : हनुमानगढ़ के झाम्बर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी सहित दो नामजद व कई अन्य जनों पर हत्या के आरोप में जरिए अदालती इस्तगासा टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
2 min read
Google source verification
hanumangarh jhambar geeta filed fir against prahlad Rai death wife sunita

Hanumangarh : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया

Hanumangarh : हनुमानगढ़ के झाम्बर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी सहित दो नामजद व कई अन्य जनों पर हत्या के आरोप में जरिए अदालती इस्तगासा टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता पुत्री रायसिंह गोदारा निवासी झाम्बर हाल गांव कोहला, उसके भाई नरेन्द्र व मुकेश कूकणा पुत्र बनवारीलाल कूकणा निवासी झाम्बर तथा 5-7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गीता पत्नी नोपाराम निवासी झाम्बर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रहलाद राय 10 अप्रैल 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। तभी से उसे बेटे की मौत को लेकर संदेह था। मौत के बाद सुनीता अपने बेटे भविष्य के साथ पीहर गांव कोहला चली गई और वापस नहीं आई।

प्रहलाद की मौत में सुनीता व मुकेश की भूमिका संदेह गहराया

इस साल 9 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे सुनीता अपने भाई नरेन्द्र, मुकेश कूकणा व 5-7 अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि वहां गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पुत्री सुमन, नातिन किरण व पड़ोसी अजय पहुंचे और उसे छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय सुनीता ने कहा कि वह उसके बेटे को पहले ही मरवा चुकी है। इस कथित बयान से प्रहलाद की मौत में सुनीता व मुकेश की भूमिका को लेकर उसका संदेह गहरा गया।

थाना प्रभारी लखबीर सिंह गिल कर रहे जांच

परिवाद में आरोप है कि आरोपी मकान के दस्तावेज, सोने चांदी के जेवरात, फर्नीचर, कपड़े, बर्तन व अन्य घरेलू सामान कैंटर में भरकर ले गए। साथ ही उसे अचेत अवस्था में छोड़ गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच थाना प्रभारी लखबीर सिंह गिल कर रहे हैं।

ट्रांसफार्मर के ढक्कन तोड़ तेल चोरी का आरोप, मामला दर्ज

एक और क्राइम की न्यूज के अनुसार, भादरा में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भादरा की कनिष्ठ अभियंता श्वेता सहारण ने 4 जेएसएल के विद्युत ट्रांसफार्मरों से ढक्कन तोड़ कर तेल चोरी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है।

गुरुवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार 4 जेएसएल में महिपत पुत्र हीराराम एवं रणजीत पुत्र श्योकरण के नाम से ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन है। यहां लगे 16-16 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों की सील ढक्कन तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेल चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल राजमोहन को सौंपी गई है।