scriptपॉली हाऊस का जायजा ले पूर्व सीएम ने उठाया स्ट्रॉबेरी-खीरा के साथ भोजन का लुत्फ | CM takes stock of poly house | Patrika News
झालावाड़

पॉली हाऊस का जायजा ले पूर्व सीएम ने उठाया स्ट्रॉबेरी-खीरा के साथ भोजन का लुत्फ

खानपुर में मेगा हाइवे पर बना

झालावाड़Jan 21, 2019 / 04:02 pm

arun tripathi

poli house

poli house

खानपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खानपुर में मेगा हाइवे स्थित पॉली हाऊस का अवलोकन किया। उन्होंने ब्रॉकली, स्ट्रॉबेरी व खीरा, ककड़ी के साथ भोजन का भी लुत्फ उठाया। राजे ने पॉली हाऊस पर करीब 2 घण्टे तक समय बिताकर भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उनके साथ खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर, राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. अरुणा मीणा, भाजपा जिला महामंत्री हेमन्तसिंह सोजपुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौज्ूद रहे। इस दौरान पॉली हाऊस संचालक रविन्द्र स्वामी ने बताया कि चुनाव पूर्व राजे ने उनके पॉली हाउस पर आने का वादा किया था। रविवार सुबह झालावाड़ जाकर उन्हें स्ट्रॉबेरी का स्वाद चखा तो कुछ देर बाद ही खानपुर आकर पॉली हाऊस का निरीक्षण कर जानकारी, ली।
सम्मान पाकर अभिभूत हुई पूर्व सीएम, आभार जताया
झालावाड़. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झालावाड़ आगमन पर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का भावभीना स्वागत किया। गोविंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं व विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में शहर के सबसे अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं इस दौरान शहर के संगठनों और विभिन्न समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।
शहर में पीछे रहे बूथ को तैयार करे
इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान झालावाड़ के 37 बूथों में से भाजपा 11 बूथों पर पिछड़ी है। इसके लिए वहां के बूथ कार्यकर्ता उस क्षेत्र में जाएं उनकी समस्या सुने उनकी नाराजगी व समस्या दूर करने का प्रयास करें। क्योकि अब अगले चुनाव में भी उनका आर्शिवाद लेना है।
ये रहे मंचासीन
इस अवसर पर सांसद दुष्यत सिंह, विधायक नरेंद्र नागर, कालूराम मेघवाल, गोविंद रानीपुरिया, भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, श्यामसुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री संजय वर्मा व पूर्व विधायक अनिल जैन, मानसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
तम्बोली चौरसिया समाज का महाकुम्भ 9 से होगा
झालावाड़. अखिल भारतीय तम्बोली चौरसिया महासभा की ओर से झालावाड़ में 9 व 10 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विवाह सम्मेलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व विशिष्ठ जन सम्मान समारोह होगा। इसमें राजस्थान सहित राज्यों के समाज बंधु परिवार सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों के तहत रविवार को आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सम्मेलन अध्यक्ष हैमंत चौरसिया, सचिव कमलेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र चौरसिया, परिचय सम्मेलन प्रभारी मोहिता चौरसिया, सांस्कृतिक प्रभारी रोशनी चौरसिया व जगदीश चौरसिया ने विस्तार से जानकारी दी। चौरसिया समाज के महाकुम्भ मे 9 फरवरी को श्री नानादेवी व ठाकुर जी की देव विमान निकाली जाएगी। राधारमण मंागलिक मैदान में उद्घाटन सत्र व स्वागत समारोह होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या व प्रतिभा प्रदर्शन व रात को खुला सत्र चर्चा परिचर्चा होगी। 10 फरवरी को पुस्तक विमोचन, परिचय सम्मेलन, विवाह सम्मेलन, सम्मान समारोह, व लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी।

Home / Jhalawar / पॉली हाऊस का जायजा ले पूर्व सीएम ने उठाया स्ट्रॉबेरी-खीरा के साथ भोजन का लुत्फ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो